Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाDental Camp Organized by Giants Group in Garhwa Awareness on Oral Health

स्कूली छात्रों के लिए लगाया गया डेंटल कैंप

गढ़वा, प्रतिनिधि। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वावधान में जायन्ट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को छात्रों के लिए डेंटल कैंप लगाया गया। उन्हें

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 19 Sep 2024 11:32 AM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से गुरुवार को छात्रों के लिए डेंटल कैंप लगाया गया। उन्हें दांतों के रखरखाव को लेकर जागरूक किया गया। डॉ अमित जायसवाल और डॉ सोनाई ने बच्चों को दांत स्वस्थ और साफ रखने और दांत की बीमारी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। बच्चों को बताया गया कि दांतों को सुबह और रात में सोने से पहले मुलायम ब्रश से ठीक से ऊपर नीचे घुमा घुमा कर साफ करना चाहिए। बच्चों को टॉफी, चॉकलेट और गाढ़े रस वाला मीठा से परहेज करना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने की। कार्यक्रम में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष सह पूर्व यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन 8 के पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी, सहेली की पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, सुनीता केशरी, रितु जायसवाल, प्रशासनिक निदेशक रीमा देवी, सहेली सदस्य वंदना सोनी, बिमला केशरी, संगीता गुप्ता, करुणा केशरी, वर्षा अग्रवाल, अंजू केशरी, रीना केशरी, रीना सोनी सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाओं के अलावा विद्यार्थी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें