Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाBJP s Vivek Thakur Strengthens Party s Development Agenda in Dumka

भाजपा के नवादा सांसद तीन दिवसीय कार्यक्रम को ले पहुंचे दुमका

भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर दुमका में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बैठकें करेंगे। उनका उद्देश्य परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को मजबूत करना है, जिससे राज्य में विकास और सुशासन का संदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 19 Sep 2024 06:56 PM
share Share

दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नवादा से सांसद और दुमका व जामताड़ा जिला क्लस्टर प्रभारी विवेक ठाकुर अपने तीन दिवसिय कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को दुमका पहुंचे। दुमका में शुक्रवार को रामगढ़, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा प्रखंड में बैठक करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को मजबूती देना है, जो राज्य में नई ऊर्जा और विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि जिला क्लस्टर प्रभारी विवेक ठाकुर अपने इस दौरे के दौरान रामगढ़, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा मंडल में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे परिवर्तन यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष निर्देश देंगे। इन बैठकों के जरिए भाजपा झारखंड में जनता तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने हेतु अपनी रणनीति को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी।

कहा परिवर्तन यात्रा झारखंड की जनता के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य हर क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना और राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सुशासन की स्थापना करना है। श्री ठाकुर इन बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे और उन्हें आने वाले चुनावी अभियानों के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें