Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादShocking Allegations Stepfather Accused of Assaulting Stepdaughter in Jharia

झरिया में 13 वर्षीया पुत्री के साथ सौतेला पिता करता था ज्यादती

झरिया में एक छात्रा ने अपने सौतेले पिता पर ज्यादती का आरोप लगाया है। स्कूल के शिक्षकों को जानकारी मिलने पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 4 Sep 2024 09:10 PM
share Share

झरिया। झरिया में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला बुधवार को झरिया थाने पहुंचा। पुत्री ने सौतेले पिता पर ज्यादती का आरोप लगाया। स्कूल के शिक्षकों को जब छठी की छात्रा ने यह जानकारी दी तो सबसे होश फाख्ता हो गए। स्कूल की ओर से फौरन मामले की सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी को दी गई। उन्होंने मामले की सूचना झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन को दी। साथ ही उनके निर्देश पर पांच सदस्यी टीम पीड़िता और उसकी मां से मिलने झरिया पहुंची। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता की तलाश में छामापारी की। लेकिन वह फरार हो गया। पीड़िता झरिया के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। जबकि आरोपी की सगी पुत्री भी उसी स्कूल में साथ पढ़ती है। बताते हैं कि आरोपी की सगी पुत्री स्कूल में रोने लगी। तभी स्कूल के शिक्षक ने उससे रोने की वजह पूछी। जिस पर उसने बताया कि उसके पिता बड़ी बहन के साथ गलत करते हैं। पूरी घटना सुनने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए। शिक्षक ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका को दी। इसके बाद मामले की सूचना सीडब्ल्यूसी धनबाद को दी गई। सीडब्ल्यूसी की पूजा कुमारी, लक्की कुमारी, डालसा के चंदन कुमार अन्य दो के साथ झरिया थाना पहुंचे। पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली। थाना में शिकायत के बाद पीड़िता को मां के हवाले कर दिया। जबकि शिकायत करने वाली व आरोपी पिता की सगी पुत्री को को बालिका गृह में रखा गया है। आरोपी पिता ने तीन शादियां की है। पहली पत्नी से सात बच्चे हैं। पहली के निधन के बाद दूसरी शादी की। जो किन्नर होने के कारण कुछ ही दिनों के बाद वह भाग गई। फिर उसने छह बच्चों की मां से शादी रचाई। तीसरी पत्नी की पुत्री के साथ मारपीट व जबरन ज्यादती करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें