Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादRobbery at Khushri Panchayat Office Thieves Steal Property Worth 30 000

पंचायत सचिवालय का ताला तोड तीस हजार का संपत्ति चोरी

निरसा के खुशरी पंचायत सचिवालय में चोरों ने रविवार रात ताला तोड़कर लगभग तीस हजार की संपत्ति चुरा ली। पंचायत सचिव विश्वेश्वर महतो ने निरसा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी में एक सीलिंग पंखा, 11...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 16 Sep 2024 08:31 PM
share Share

निरसा। निरसा प्रखंड के खुशरी पंचायत सचिवालय का रविवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर करीब तीस हजार की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में पंचायत सचिव विश्वेश्वर महतो ने निरसा थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पंचायत सचिव विशेश्वर महतो ने बताया कि शनिवार की शाम हमलोग पंचायत सचिवालय का ताला बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब पंचायत सचिवालय पहुंचे तो देखा कि पंचायत सचिवालय के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरों की जांच की तो देखा कि चोरों ने एक सीलिंग पंखा, 11 कुर्सी एवं एक जेट पंप की चोरी कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें