Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादJharia Residents Face Water Crisis Due to Outsourcing Issues Local Leader Demands Immediate Action

जमसं बच्चा गुट के नेता ने सुनी कुजामा के लोगों की समस्या

झरिया के लोदना क्षेत्रीय सचिव मृणालकान्त सिंह ने कुजामा का दौरा किया। लोगों ने आउटसोर्सिंग के कारण हैबी ब्लास्टिंग से परेशानी बताई। पानी की पाइपलाइन बंद होने और रास्ता काटने से पानी की समस्या बढ़ गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 4 Sep 2024 08:19 PM
share Share

झरिया, वरीय संवाददाता। जमसं बच्चा गुट के लोदना क्षेत्रीय सचिव मृणालकन्त सिंह ने बुधवार को कुजामा का दौरा किया। झरिया विधायक के निर्देश पर उन्होंने दौरा किया। लोगों ने उन्हें अपनी समस्या सुनाई। कहा कि आउटसोर्सिंग के कारण हैबी ब्लास्टिंग से परेशान है। बीसीसीएल प्रबंधन ने पहले पानी का पाइपलाइन बंद किया। फिर रोड भी काट दिया। अब पानी की दिक्कत हो गई है। सभी खाद का पानी पीने पर विवश है। खाद का पानी पीने से लगातार बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और रास्ता बंद हो जाने से झरिया जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हाइवा के आवागमन वाले रास्ते से जाना खतरनाक है। मृणालकांत सिंह ने प्रबंधन से साफ शब्दों में कहा कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाही करके लोगों की समस्या का निदान किया जाये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें