Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादCentral Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Visits Ailing BJP MLA Indrajit Mahato in Hyderabad Hospital

बीमार सिंदरी विधायक को देखने हैदराबाद पहुंचे शिवराज

धनबाद झारखंड के सिंदरी भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद के अस्पताल में जाकर हालचाल लिया। लंबे समय से बीमार इंद्रजीत का इलाज कोरोना के समय से चल रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 13 Aug 2024 08:33 PM
share Share

धनबाद झारखंड प्रदेश के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो का हालचाल लिया। लंबे समय से बीमार इंद्रजीत कोरोना के समय से ही हैदराबाद में इलाजरत हैं। विधायक के बारे में शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टरों से भी बात की। विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि शिवराज ने विधायक के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। मौके पर सिंदरी विधायक के सुपुत्री सुश्री डॉ निशि महतो व पुत्र प्रशांत महतो एवं प्रियंका कुमारी मौजूद थे। चुनावी माहौल में शिवराज सिंह चौहान का हैदराबाद पहुंचना महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें