Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादCelebrating PM Modi s 74th Birthday with Children in Jharia

रागिनी सिंह ने बच्चों के साथ मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

झरिया में भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, कॉपी और पेंसिल बांटी गई। रागिनी सिंह ने कहा कि मोदी गरीबों...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 18 Sep 2024 08:34 PM
share Share

झरिया, वरीय संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार को झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन बच्चों के साथ केक काट कर मनाया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे। रागिनी सिंह ने बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी पेंसिल बांटी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है। साथ ही विश्वकर्मा पूजा भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान विश्वकर्मा ने विश्व का शिल्प किया था। वही भारत को स्वर्ग बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी गरीब, गुरबा, किसान, छात्र के साथ ही थल, जल, नल, राष्ट्र को मजबूती देने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें