Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरRSS Chief Dr Mohan Bhagwat s Visit to Deoghar Security Arrangements and Schedule

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज देवघर में

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को देवघर पहुंचेंगे। वे 11:30 बजे बाजार समिति में रुकेंगे और शाम 6 बजे सत्संग आश्रम में आचार्य देव से मिलेंगे। प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 5 Sep 2024 07:15 PM
share Share

देवघर कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को देवघर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे देवघर आगमन के बाद संघ प्रमुख नगर के बाजार समिति में संघ से जुड़े सुनील बरनवाल के घर रुकेंगे। वहीं संध्या 6 बजे सत्संग आश्रम में आचार्य देव से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचेंगे। उसके बाद रात्रि 9:30 बजे जसीडीह स्टेशन से संघ प्रमुख गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ेंगे। आरएसएस प्रमुख के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बाबानगरी में पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। वहीं दूसरी ओर संघ प्रमुख के बाबानगरी आगमन को लेकर संघ की ओर से भी व्यापक व्यवस्था करायी गयी है। उनके देवघर प्रवास को लेकर दो दिन पूर्व से ही संघ से जुड़े प्रांत स्तर के पदाधिकारियों की देखरेख में तैयारियां करायी जा रही हैं। बताते चलें कि हालिया वर्षों में कई बार देवघर आने वाले संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सत्संग आश्रम हर बार पहुंच रहे हैं। सत्संग आश्रम के संस्थापक अनुकूल चंद्र ठाकुर के कार्यों से खासे प्रभावित डॉ. भागवत आश्रम की ओर से संचालित कार्यक्रमों व अनुशासन से भी प्रभावित रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दृष्टिकोण से भी सत्संग आश्रम देशभर के विभिन्न प्रांतों का एक बड़े समूह के मूड को भांपने का बड़ा केंद्र होने के कारण डॉ. भागवत के पहुंचने की बात कही जाती है। वैसे संघ सूत्रों की मानें तो संघ प्रमुख डॉ. भागवत शिष्टाचार भेंट के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें