Religious Ceremonies Held in Chandrapura on Baishakh Purnima बैशाख पूर्णिमा पर मंदिरों में अनुष्ठान, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsReligious Ceremonies Held in Chandrapura on Baishakh Purnima

बैशाख पूर्णिमा पर मंदिरों में अनुष्ठान

चंद्रपुरा में बैशाख पूर्णिमा पर कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्री जगन्नाथ मंदिर और अन्य स्थानों पर विशेष पूजा और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शिव मंदिर में नव युवकों द्वारा अखंड कीर्तन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 13 May 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
बैशाख पूर्णिमा पर मंदिरों में अनुष्ठान

चंद्रपुरा। बैशाख पूर्णिमा पर चंद्रपुरा क्षेत्र के मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यहां के श्री जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। तुरियो पंचायत के तारमी-चिरूडीह स्थित शिव मंदिर में संध्या पांच बजे से अखंड कीर्तन वहां के नव युवकों द्वारा शुरू किया गया जो मंगलवार को समाप्त होगा। कई गांवों के लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। महीने भर से चल रहे हरि कीर्तन का समापन भी इस दिन किया गया। कई घरों में बैशाख पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा भी सुनी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।