चास नगर निगम क्षेत्र में मानक के विपरीत संचालित मैरिज व बैंक्वेट हॉल होंगे बंद
चास नगर निगम क्षेत्र में मानक के विपरीत संचालित मैरिज व बैंक्वेट हॉल होंगे बंदचास नगर निगम क्षेत्र में मानक के विपरीत संचालित मैरिज व बैंक्वेट हॉल ह

चास नगर निगम क्षेत्र में संचालित धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज और हॉस्टल बगैर लाइसेंस बंद किया जाएगा। इसको लेकर निगम प्रशासन की ओर से सख्ती के साथ अब कार्रवाई की जाएगी। मामले पर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि ट्रेड सहित अन्य मानकों का पालन करना अनिवार्य है। इससे निगम की भारी राजस्व नुकसान के साथ हादसा आदि भी होने की संभावना बना रहता है। जिसमें अग्निश्मन, कचरा निस्तारण, पार्किंग व्यवस्था आदि शामिल है। क्षेत्र में करीब सौ से अधिक बैंक्वेट हॉल है। दस के पास ही लाईसेंस लेकिन उसमें भी तय मानक के विपरीत काम करने की शिकायत है।
मामलें को लेकर पूर्व में कई बार निगम प्रशासन की ओर से क्षेत्र में संचालित बैंक्वेट हॉल आदि का जांच किया गया। तय मानक के विपरीत संचालित हॉलों पर कार्रवाई को लेकर नोटिस भी दिया गया। मुख्य सड़क से सटे मैरिज हॉल से जाम की समस्या: शहर के विभिन्न मार्ग पर मुख्य मार्ग से सटे मैरिज हॉल को लेकर मार्ग पर जाम की समस्या के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। विभिन्न निजी स्कूल के मुख्य द्वार भी सड़क पर सटा है। जिसमें स्कूल में आते व जाते समय मार्ग पर जाम की समस्या होती है। ऐसे में कई संबंधित मार्ग पर दुर्घटना भी घटित हुई है। मामलें पर स्थानीय ने आक्रोश जताते हुए इस ओर प्रशासन से पहल करने की मांग किया। इस बाबत लोक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि इस ओर निगम प्रशासन को कार्रवाई करने की जरूरत है। मुख्य मार्ग पर मैरिज, निजी स्कूल प्रवेश द्वार होने से जाम की समस्या है। ऐसे में बडी घटना घटित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वर्जन: इस ओर जांच करते हुए अब सीधी कार्रवाई होगा। कई बार नोटिस देते हुए मैरिज हॉल संचालक सहित अन्य को लाईसेंस लेने सहित तय गाईडलाइनों का पालन करने की अपील किया गया है। अब मामलें पर सख्ती होगी। ------------संजीव कुमार, अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।