US President Election Results 2024 Live: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने 270 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कमला हैरिस काफी पीछे रह गई हैं। अपनी जीत का ऐलान करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने विजयी भाषण दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिकी की विजय है और अब सुनहरा दौर शुरू होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी इतिहास की यह शानदार जीत है और अब हम अपने वादे पूरे करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम युद्ध बंद कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और घुसपैठ पूरी तरह खत्म होगी। अब अमेरिका में कोई अवैध रूप से एंट्री नहीं कर सकेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ही इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन को खत्म किया था।
6 Nov 2024, 10:46:35 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: डोनाल्ड ट्रंप कब करेंगे शपथ ग्रहण, जानें पूरी प्रक्रिया
- डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। इसके साथ ही जेडी वेंस उपराष्ट्रपति होंगे। इस जीत के बाद ट्रंप की ताजपोशी 20 जनवरी 2025 को होगी।
- 11 दिसंबर तक राज्य अधिकारियों द्वारा 'सर्टिफिकेट ऑफ असर्टेनमेंट' जारी किया जाएगा, जिसमें हर राज्य के अंतिम, प्रमाणित वोट काउंट का डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा और जनरल चुनाव में चुने गए निर्वाचन मंडल को नियुक्त किया जाएगा।
- 17 दिसंबर को निर्वाचन मंडल की बैठक होगी, जहां प्रत्येक राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इस प्रक्रिया के बाद, वे 25 दिसंबर तक अपने आधिकारिक वोट काउंट सर्टिफिकेट को वर्तमान उपराष्ट्रपति के पास भेजेंगे।
- 6 जनवरी 2025 को कांग्रेस आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति-चुनाव की जीत की पुष्टि करेगी।
- डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे और इसके साथ ही वह राष्ट्रपति के सभी अधिकार और जिम्मेदारियां ग्रहण करेंगे।
- यह शपथ ग्रहण समारोह अमेरिकी लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जाएगा, जिसमें ट्रंप औपचारिक रूप से व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।
6 Nov 2024, 08:16:25 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दी ट्रंप को बधाई
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी है। अवामी लीग ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में शेख हसीना की ओर से ट्रंप की शानदार जीत को उनके असाधारण नेतृत्व और अमेरिकी जनता के उन पर गहरे भरोसे का प्रतीक बताया।
6 Nov 2024, 06:53:04 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप एक व्यवसायी, रियल एस्टेट कारोबारी और रियलिटी टीवी स्टार से लेकर देश के इतिहास में पहले ऐसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्हें अपराधी घोषित किया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान हत्या के दो प्रयासों से बचने के बाद भी ट्रंप (78) मैदान में मजबूती से डटे रहे और अब अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ कमला हैरिस के कई समर्थकों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया, जो अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ में पहली महिला राष्ट्रपति होने का सपना देखते थे।
6 Nov 2024, 04:23:12 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: ट्रंप की जीत पर क्या बोला ईरान
ईरान ने अमेरिकी चुनाव के परिणामों पर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में कहा कि अमेरिका के चुनावों का ईरान के लोगों की जीवनशैली पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ईरान सरकार की प्रवक्ता फातेमेह मोहाजेरानी ने कहा, "अमेरिकी चुनाव हमारे लिए कोई महत्वपूर्ण विषय नहीं हैं। हमारी नीतियां स्थिर हैं और ये व्यक्तियों पर आधारित नहीं बदलतीं। हमने पहले ही आवश्यक पूर्वानुमान लगाए थे, और लोगों की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आएगा।"
6 Nov 2024, 03:30:39 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: जो बाइडन की गलतियों से सीख लीजिए; ट्रंप की जीत पर बोला हमास
हामास के वरिष्ठ अधिकारी समि अबू जहरी ने ट्रंप के उस बयान पर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह गाजा में युद्ध को कुछ ही घंटों में रोक सकते हैं। अबू जहरी ने ट्रंप से यह साबित करने को कहा कि वह अपनी इस घोषणा को निभा सकते हैं। जहरी ने कहा कि ट्रंप को राष्ट्रपति जो बाइडन की गलतियों से सीखने की जरूरत है।
6 Nov 2024, 03:01:08 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी ट्रंप को दी जीत की बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर अपनी जीत की घोषणा करने के बाद यूक्रेन और यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप की जीत को प्रभावशाली बताया और आशा जताई कि उनके कार्यकाल से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति का रास्ता और निकट आएगा।
6 Nov 2024, 01:18:22 PM IST
US President Election Result: डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया जीत का दावा
US President Election Result: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से महज 3 वोट दूर हैं। उन्हें अब तक 267 वोट मिल चुके हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 270 है।
6 Nov 2024, 01:01:21 PM IST
बहुमत से सिर्फ 3 कदम दूर डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस पिछड़ीं
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप शानदार जीत की तरफ बढ़ चुके हैं। वह बहुमत से सिर्फ 3 वोट पीछे हैं।
6 Nov 2024, 11:35:18 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से सिर्फ 23 वोट दूर
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की गिनती अंतिम चरण में है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से सिर्फ 23 सीट दूर हैं। उन्हें 247 वोट मिल चुके हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 270 है।
6 Nov 2024, 10:26:36 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: कमला हैरिस ने की वापसी, फिर भी ट्रंप से पीछे
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। कमला हैरिस ने वॉशिंगटन जीसी में जीत हासिल की है। शुरू में पीछे चल रहीं, कमला ने वापसी की है। ट्रंप को अब तक 230 वोट मिले हैं। वहीं कमला 205 सीटों के साथ टक्कर दे रही हैं।
6 Nov 2024, 09:57:02 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से सिर्फ 40 वोट दूर
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है। डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार बढ़त बना रखी है। वह बहुमत के लिए जरूरी 270 वोट से सिर्फ 40 वोट दूर हैं। वहीं कमला हैरिस 187 सीटों के साथ संघर्ष करती दिख रही हैं।
6 Nov 2024, 09:12:34 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: ट्रंप की डबल सेंचुरी, कमला पिछड़ीं
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में धीरे-धीरे डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के काफी करीब पहुंचते जा रहे हैं। उनकी पार्टी अब तक 210 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। बहुमत के लिए सिर्फ 60 और वोट की आवश्यक्ता है। वहीं, कमल हैरिस 112 मतों के साथ काफी पीछे चल रही हैं।
6 Nov 2024, 08:49:03 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: व्योमिंग और कंसस में डोनाल्ड ट्रंप की जीत
US Election Results 2024 LIVE: व्योमिंग और कंसस में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत दर्ज की है। अब तक नतीजों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप को 198 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कमला के खाते में अब तक सिर्फ 109 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा पार करना होगा।
6 Nov 2024, 08:38:45 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: कमला हैरिस की कोलोराडो में जीत
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नतीजे सामने आने लगे हैं। कमला हैरिस की पार्टी को कोलोराडो में जीत मिली है।
6 Nov 2024, 08:33:54 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप को बंपर बढ़त, कमला पिछड़ीं
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार बढ़त बना ली है। वह धीरे-धीरे बहुमत के करीब जा रहे हैं। वहीं, कमला हैरिस को अब तक सिर्फ 99 सीटें मिली हैं। वहीं, इसके मुकाबले ट्रंप 198 वोट के साथ आगे चल रहे हैं।
6 Nov 2024, 08:06:06 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: ट्रंप को बंपर बढ़त, कमला पिछड़ीं
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी कैंडिडेट को बहुमत के लिए 270 सीटों की आवश्यक्ता होती है। अब तक के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप ने बंपर बढ़त बना ली है। वह 178 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, कमल हैरिस 99 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं।
6 Nov 2024, 07:35:52 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: ट्रंप और कमला में कांटे की टक्कर, जानें कौन आगे
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने लगे हैं। अब तक के नतीजों में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब कड़ा मुकाबला देखने को मिलने लगा है। ट्रंप को अब तक 120 वोट मिले हैं। वहीं, कमला हैरिस भी 99 वोट के साथ टक्कर देने लगी हैं। किसी भी कैंकिडेट को जीतने के लिए 270 मतों की आवश्यक्ता होती है।
6 Nov 2024, 07:21:10 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: इंडियाना पर डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का कब्जा
US Election Results 2024 LIVE: रिपब्लिकन मार्लिन स्टुट्ज़मैन ने मंगलवार को इंडियाना की यूएस हाउस सीट के लिए चुनाव जीता। स्टुट्ज़मैन ने पहले 2010 से 2017 तक सीट पर कब्जा किया था। उन्होंने डेमोक्रेट किली एडोल्फ़ को हराया। स्टुट्ज़मैन इंडियाना में यूएस सीनेट में जिम बैंक्स की जगह लेंगे। स्टुट्ज़मैन एक फार्म और ट्रकिंग कंपनी के मालिक हैं। वह यूएस-मेक्सिको सीमा की दीवार को पूरा करने का भी समर्थन करते हैं और अमेरिकी शिक्षा विभाग को खत्म करना चाहते हैं।
6 Nov 2024, 07:15:05 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: ट्रंप और कमला हैरिस में टक्कर
रिपब्लिकन पार्टी के माइकल वाल्ट्ज ने दोबारा जीत हासिल की है। वह चार बार चुनाव जीतने में अब तक सफल रहे हैं। वाल्ट्ज का सामना डेमोक्रेट जेम्स स्टॉकटन से हुआ, जो एक पादरी और स्थानीय NAACP शाखा के पूर्व अध्यक्ष हैं। सांसद बनने से पहले वाल्ट्ज ने अफगानिस्तान में बतौर अमेरिकी सैनिक काम कर चुके हैं। उन्होंने रक्षा विभाग के लिए भी काम किया।
6 Nov 2024, 07:06:06 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने बनाई शानदार बढ़त, काउंटिंग में शतक पार
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शतक पार कर लिया है। उन्हें अब तक 101 वोट मिल चुके हैं। वहीं कमला हैरिस 49 वोटों के साथ संघर्ष करती दिख रही हैं।
6 Nov 2024, 06:44:49 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने बनाई बड़ी बढ़त, कमला पिछड़ी
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग और काउंटिंग, दोनों ही जारी है। डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 95 वोट मिले हैं। वहीं, कमला हैरिस के खाते में सिर्फ 35 वोट पड़े हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 270 है।
6 Nov 2024, 06:22:44 AM IST
US Election Results 2024 LIVE: डोनाल्ड्र ट्रंप ने बनाई बढ़त, कमला पिछड़ीं
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग और गिनती साथ-साथ चलती है। अब तक के जो नतीजे सामने आए हैं उसके मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस के मुकाबले आगे चल रहे हैं। ट्रंप को जहां 23 वोट मिले हैं। वहीं कमला हैरिस को अब तक सिर्फ 3 वोट मिले हैं। मत प्रतिशत में भी कमला के मुकाबले ट्रंप आगे चल रहे हैं। ट्रंप को 55.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं, कमला को 43.8 प्रतिशत मिले हैं।
5 Nov 2024, 11:26:28 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: मतदान के बाद क्या बोले ट्रंप
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच में मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने अपनी चुनावी संभावनाओं को लेकर आत्मविश्वास व्यक्त किया। ट्रंप ने कहा, "मुझे बहुत विश्वास है कि हम अच्छे परिणाम हासिल करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "ऐसा लग रहा है कि रिपब्लिकन ने बड़ी संख्या में वोट डाले हैं। हम देखेंगे कि परिणाम कैसे आते हैं।" ट्रंप ने आगे जोड़ा, "मैं सुन रहा हूं कि हम बहुत अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं।"
5 Nov 2024, 10:18:01 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: कब तक आएगा चुनाव का फैसला
अमेरिकी मतदाता आज 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव के बाद नतीजे मिलने में कुछ दिन लग सकते हैं, क्योंकि मतगणना और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते अंतिम नतीजे में देरी हो सकती है। कड़े मुकाबले और मेल-इन बैलट की गिनती के कारण नतीजों की घोषणा में कुछ दिन लग सकते हैं। चुनाव आयोग और संबंधित एजेंसियां मतगणना में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय ले सकती हैं।
5 Nov 2024, 09:17:22 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिका में किन मुद्दों पर हो रहा चुनाव
इस चुनाव में मतदाताओं की शीर्ष चिंताएं अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा, आव्रजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं। इन मुद्दों पर मतदाताओं का फैसला देश की नीति और विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह चुनाव न केवल देश की राजनीति बल्कि आम नागरिकों के भविष्य को भी प्रभावित करेगा।
5 Nov 2024, 08:38:45 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: 7 राज्यों में कांटे की टक्कर
इसके साथ ही 10 राज्यों में गर्भपात अधिकारों से जुड़े जनमत संग्रह भी हो रहे हैं, जो सामाजिक दृष्टिकोण से अहम माने जा रहे हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच सात निर्णायक राज्यों में कांटे की टक्कर चल रही है। जानकारों का मानना है कि इन राज्यों के नतीजे ही चुनाव की दिशा तय करेंगे।
5 Nov 2024, 08:21:31 PM IST
US Election Results 2024 LIVE: अमेरिकी चुनाव में दांव पर क्या-क्या लगा
अमेरिका के पूर्वी और मध्य राज्यों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जहां लाखों मतदाता अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार न केवल राष्ट्रपति पद दांव पर है, बल्कि सैकड़ों संसदीय सीटें भी, जो सीनेट और हाउस में पार्टी संतुलन को प्रभावित करेंगी। इसके अलावा, हजारों स्थानीय पदों के लिए भी मतदाता अपने प्रतिनिधि चुन रहे हैं।
5 Nov 2024, 07:43:00 PM IST
US President Election Results LIVE: निर्णायक हो सकता है वोटिंग प्रतिशत, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की संभावना
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह चुनावी परिणाम पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि किस उम्मीदवार के समर्थक अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचते हैं। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्लाइड विलकॉक्स ने अल जजीरा से बातचीत में कहा, "अपने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना ही सबसे बड़ा अंतर ला सकता है।" इस चुनाव में आधे से अधिक मत पहले ही शुरुआती मतदान के जरिए डाले जा चुके हैं, जो मतदाताओं में बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है। शुरुआती वोटिंग में भी दोनों दलों के बीच स्पष्ट विभाजन देखा जा रहा है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि चुनाव नतीजे किस ओर झुकेंगे, यह कहना अभी मुश्किल है।
5 Nov 2024, 05:47:27 PM IST
US President Election Results LIVE: एलन मस्क के प्लेटफॉर्म एक्स पर फैलाई गई गलत सूचना: रिपोर्ट
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वर्ष अमेरिकी चुनावों से संबंधित गलत या भ्रामक दावों ने दो अरब से अधिक व्यूज हासिल किए हैं। यह जानकारी एक गैर-लाभकारी संस्था सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट द्वारा प्रस्तुत की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष मस्क के कम से कम 87 पोस्ट ऐसे हैं, जिन्हें फैक्ट-चेकर्स ने गलत या भ्रामक करार दिया है। गौरतलब है कि मस्क ने खुले तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप का समर्थन किया है।
5 Nov 2024, 04:57:43 PM IST
US President Election Results LIVE: कई राज्यों में मतदान की प्रक्रिया शुरू
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कई राज्यों में मतदान केंद्र खुल गए हैं। कनेक्टिकट, इंडियाना, केंटकी, मेन, न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क और वर्जीनिया के मतदाता अब अपने मतदान स्थलों पर जाकर अपने मत डाल सकते हैं। इससे पहले वर्मोंट और न्यू हैम्पशायर में भी मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। अब इन नए राज्यों में मतदाता अपने अधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
5 Nov 2024, 03:54:12 PM IST
US President Election Results LIVE: सर्वे में भी रहा ट्रंप और हैरिस के बीच करीबी मुकाबला
कई चुनावी सर्वे में भी दोनों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखा गया। ABC न्यूज के फाइव थर्टी एट प्लैटफॉर्म के अनुसार, हैरिस ट्रंप से 1 प्रतिशत की मामूली बढ़त (48% बनाम 46.9%) पर हैं। वहीं, NBC न्यूज और एमर्सन कॉलेज के सर्वेक्षण में दोनों 49%-49% के बराबर पर हैं। इप्सोस के अनुसार हैरिस को 49%-46% की बढ़त है, जबकि एटलस इंटेल ने ट्रंप को 50%-48% की बढ़त दिखाई है।
5 Nov 2024, 03:35:44 PM IST
US President Election Results LIVE: इन राज्यों के नतीजों पर रहेगी खास नजर
चुनाव के नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाने वाले खास राज्यों में इस बार भी कड़ा मुकाबला होगा। इनमें नेवादा (6), एरिजोना (11), नॉर्थ कैरोलिना (16), जॉर्जिया (16), विस्कॉन्सिन (10), मिशिगन (15), और पेंसिल्वेनिया (19) जैसे राज्य शामिल हैं। ये राज्य अपने बदलते रुझानों के कारण दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण बन गए हैं और नतीजों को प्रभावित करने में सक्षम हैं।
5 Nov 2024, 03:02:52 PM IST
US President Election Results LIVE: हैरिस की ऐतिहासिक दावेदारी की बीच ट्रंप वापसी पर लगा रहे जोर
डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरी हैं और वह अगर जीतती हैं तो देश की पहली महिला और भारतीय मूल की पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगी। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। अगर ट्रंप जीतते हैं, तो वे एक सदी में पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो दो गैर-लगातार कार्यकाल निभाएंगे।
5 Nov 2024, 02:56:18 PM IST
US President Election Results LIVE: कैसे बंटे हैं अमेरिका चुनाव के वोट
अमेरिका का इलेक्टोरल कॉलेज प्रणाली 538 वोट्स पर आधारित है, जिसमें 435 सीटें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, 100 सीनेट सीटें, और वॉशिंगटन डीसी के 3 वोट्स शामिल हैं। सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया को 54 वोट्स मिले हैं, वहीं टेक्सास को 40 और फ्लोरिडा को 30 वोट्स प्राप्त हैं। इसके विपरीत, छोटे राज्यों जैसे नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, डेलावेयर, और वरमोंट को न्यूनतम 3 इलेक्टोरल वोट्स ही मिले हैं।
5 Nov 2024, 02:50:05 PM IST
US President Election Results LIVE: कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का महाकुंभ इस बार बेहद रोचक और नजदीकी हो सकता है, जहां मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। चुनावी प्रणाली के अनुसार, 538 इलेक्टोरल वोट्स में से किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 270 वोट्स की आवश्यकता होती है। ट्रंप और हैरिस, दोनों ही इस चुनाव में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।
5 Nov 2024, 02:18:06 PM IST
US President Election Results LIVE: क्यों डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं हार भी सकता हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चुनाव में हार भी सकते हैं। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे ऐसा डर है, लेकिन यह भी सच है कि मेरे पास अच्छी खासी लीड है।
5 Nov 2024, 02:12:07 PM IST
US President Election Results LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आया पहला नतीजा
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पहला रिजल्ट आ गया है। इस नतीजे में किसी की जीत नहीं हुई है और मुकाबला टाई रहा है। डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों को 3-3 वो मिले हैं। यह नतीजा न्यू हैंपशायर टाउन का है।