Hindi Newsविदेश न्यूज़EU Commission proposes joint borrowing as part of 800 billion euro defence plan Ukraine Help

ट्रंप ने झटका तो EU ने बढ़ाया हाथ, यूक्रेन को लिया साथ; 800 अरब यूरो का डिफेंस प्लान क्या?

यूरोपीय संघ की कार्यकारिणी के प्रमुख ने मंगलवार को सदस्य देशों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 800 अरब यूरो (841 अरब अमेरिकी डॉलर) की योजना का प्रस्ताव रखा है।

Pramod Praveen भाषा, ब्रसेल्सTue, 4 March 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
ट्रंप ने झटका तो EU ने बढ़ाया हाथ, यूक्रेन को लिया साथ; 800 अरब यूरो का डिफेंस प्लान क्या?

अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से युद्ध ग्रस्त यूक्रेन को सभी तरह की सैन्य सहायता रोकने का ऐलान किया है। इससे यूक्रेन को करीब एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता रुक गई है। इस घटनाक्रम के बाद यूरोपीय संघ तुरंत यूक्रेन की मदद करने को आगे आ गया है। यूरोपीय संघ की कार्यकारिणी के प्रमुख ने मंगलवार को सदस्य देशों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 800 अरब यूरो (841 अरब अमेरिकी डॉलर) की योजना का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद अमेरिका के रक्षा सहयोग से अलग होने के कदम का मुकाबला करना है और युद्धग्रस्त यूक्रेन को रूस के साथ बातचीत करने के लिए सैन्य ताकत प्रदान करना है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि विशाल ‘रीफॉर्म यूरोप’ पैकेज को 27 यूरोपीय संघ नेताओं के समक्ष रखा जाएगा, जो अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के एक सप्ताह के बाद बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स में एक आपातकालीन बैठक में मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महाद्वीप के लिए अपने गठबंधन और यूक्रेन की रक्षा दोनों पर सवाल उठाए थे।

रक्षा पर खर्च करने से कतरा रहा था यूरोपीय संघ

वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘मुझे उन खतरों की गंभीर प्रकृति का वर्णन करने की आवश्यकता नहीं है जिनका हम सामना कर रहे हैं।’’ यूरोपीय संघ के देशों की दुविधा का मुख्य कारण पिछले दशकों में रक्षा पर अधिक खर्च करने की अनिच्छा रही है, क्योंकि वे अमेरिकी सुरक्षा गारंटी की छत्रछाया में थे और उनकी अर्थव्यवस्था सुस्त थी। इसलिए उन्हें ऐसे खर्च को शीघ्र बढ़ाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:...तो उलटा पड़ गया ट्रंप का दांव? चले थे युद्ध रोकने पर और धधकने जा रही आग
ये भी पढ़ें:गाजा से यूक्रेन तक ट्रंप पर भारी चालाकी, यूरोप से अरब तक दोस्त ही हुए खिलाफ
ये भी पढ़ें:यूक्रेनी राष्ट्रपति पर इस्तीफे का दबाव बना रही ट्रंप सरकार, कौन ले सकता है जगह?
ये भी पढ़ें:यूक्रेन के बाद पूरे यूरोप को झटका देगा US! नाटो से लेकर UN तक छोड़ने पर मंथन

जीडीपी का 1.5% रक्षा व्यय में बढ़ोत्तरी का प्लान

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि पहला काम यूरोपीय संघ द्वारा बजटीय खर्च पर लगाए गए वित्तीय अनुशासन में ढील देना है ताकि सदस्य देशों को बिना दंडात्मक कार्रवाई के अपने रक्षा व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि करने की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘यदि सदस्य देश अपने रक्षा व्यय में सकल घरेलू उत्पाद के औसतन 1.5 प्रतिशत की वृद्धि करते हैं, तो इससे चार वर्षों की अवधि में लगभग 650 अरब यूरो (683 अरब अमरीकी डॉलर) का राजकोषीय प्रावधान हो सकता है।’ इसके अतिरिक्त 150 अरब यूरो (157 अरब अमेरिकी डॉलर) का ऋण कार्यक्रम भी दिया जाएगा, जिससे सदस्य देश रक्षा में निवेश कर सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें