Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़China raising its retirement age policy will be implemented starting in January

पेंशन पर टेंशन या बढ़ती उम्र का दबाव? चीन में सरकार बढ़ा रही रिटारयमेंट एज, अगले साल से लागू

चीन की सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ा रही है। चीन के सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी के अनुसार, देश की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (संसद) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह पॉलिसी 15 साल में धीरे-धीरे लागू की जाएगी।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, बीजिंगFri, 13 Sep 2024 09:10 AM
share Share

चीन की सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ा रही है। चीन के सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी के अनुसार, देश की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (संसद) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह पॉलिसी 15 साल में धीरे-धीरे लागू की जाएगी। इसमें पुरुषों के लिए रिटायरमेंट की एज बढ़ाकर 63 साल की जाएगी। महिलाओं के लिए सेवानिवृत्ति की आयु उनकी भूमिका के आधार पर 55 और 58 साल की जाएगी। चीन में फिलहाल सेवानिवृत्ति की आयु पुरुषों के लिए 60 वर्ष और महिलाओं के लिए श्रमिक वर्ग में (ब्लू कॉलर) 50 साल जबकि ऑफिस में काम करने वाले वर्ग में (व्हाइट कॉलर) 55 साल है। सेवानिवृत्ति की यह आयु विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है।

चीन की आबादी और अर्थव्यवस्था की स्टडी करने वाले शिउजियान पेंग ने इसके पीछे की वजह बताई है। पेंग ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग रिटायर होने की उम्र पर पहुंच रहे हैं। इसलिए पेंशन फंड पर काफी दबाव है। इसलिए मुझे लगता है कि अब इस दिशा में गंभीरता से काम करने का समय आ गया है। पिछली बार रिटारयमेंट उम्र साल 1950 में तय की गई थी। उस वक्त वहां पर लाइफ एक्सपेक्टेंसी करीब 40 साल थी। चीन सरकार की यह पॉलिसी अगले साल से अमल में आ जाएगी। लोगों की जन्मतिथि के आधार पर धीरे-धीरे बदलाव होता रहेगा। पॉलिसी के साथ रिलीज चार्ट में इसका उदाहरण भी दिया गया है। मसलन, अगर कोई व्यक्ति जनवरी 1971 में पैदा हुआ है तो वह 61 साल और सात महीने की उम्र में अगस्त 2032 में रिटायर होगा। इसी तरह मई 1971 में पैदा हुआ व्यक्ति जनवरी 2033 में 61 साल आठ महीने की उम्र में रिटायर होगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक उम्रदराज लोगों की बढ़ती जनसंख्या ने चीन के इस फैसले में अहम भूमिका निभाई है। 2023 के अंत तक चीन में 60 साल से अधिक लोगों की संख्या करीब 300 मिलियन होगी। वहीं, 2035 तक यह संख्या बढ़कर 400 मिलियन होने का अनुमान है। यह अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा होगा। चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज ने पूर्व में बताया था कि तब तक पब्लिक पेंशन फंड खत्म हो चुके होंगे। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में वैश्विक स्वास्थ्य के सीनियर फेलो यानझोंग हुआंग ने कहा कि पेंशन और सोशल बेनफिट्स का खत्म होना केवल चीन की समस्या नहीं है। यह हर जगह हो रहा है। लेकिन चीन में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी बहुत बड़ी चुनौती है।

चीन में युवा लोग बढ़ती महंगाई का हवाला देकर बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते वहां पर युवा आबादी में कमी आ रही है। 2022 में, चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि पहली बार देश में पिछले साल की तुलना में साल के अंत में 850,000 कम लोग थे। 2023 में, जनसंख्या में 2 मिलियन की गिरावट और आई। चीन में पेंशन का आधार वर्तमान में काम कर रहे लोग हैं, जिनके खर्च से इसकी पूर्ति होती है। रिसर्च के मुताबिक यहां पर पांच वर्किंग कर्मचारी एक रिटायर्ड व्यक्ति का बोझ उठाते हैं। समय के साथ यह आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें