Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Elections 2024 BJP releases third list Rohtash Jangra gets ticket from Sirsa

हरियाणा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, सिरसा से रोहताश जांगड़ा को टिकट

  • विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Wed, 11 Sep 2024 06:31 PM
share Share

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर शाम अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी की। सूची के अनुसार, पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने सभी 90 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की सूची के अनुसार, भाजपा ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। रामबिलास शर्मा को इस बात का एहसास था कि पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट संभवत: नहीं देगी, इसलिए उन्होंने पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही इस निर्वाचन क्षेत्र से दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

भाजपा ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा है, जबकि फरीदाबाद एनआईटी सीट से सतीश फागना को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। सिरसा का प्रतिनिधित्व वर्तमान में गोपाल कांडा कर रहे हैं, जो भाजपा सहयोगी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख हैं।

भाजपा ने इससे पहले जारी दो सूचियों में 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें दो मंत्रियों का टिकट काट दिया गया और पेहोवा सीट से उम्मीदवार बदल दिया गया था।

पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम थे जबकि दूसरी सूची में पेहोवा के नए उम्मीदवार सहित 21 उम्मीदवारों के नाम थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें