Hindi Newsहरियाणा न्यूज़haryana congress setback before civic polls 50 leaders join bjp

हरियाणा में कांग्रेस को नया झटका, निकाय चुनाव से पहले छोड़ गए 50 नेता; मनाने पर भी नहीं माने

  • पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने से लोगों में निराशा है। पार्टी के लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बाद पार्टी के नेताओं ने बागियों से मुलाकात की। कई नेताओं के यहां खुद मेयर कैंडिडेट मनोज वाधवा पहुंचे और मनाने की कोशिश की।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, करनालWed, 19 Feb 2025 10:18 AM
share Share
Follow Us on
हरियाणा में कांग्रेस को नया झटका, निकाय चुनाव से पहले छोड़ गए 50 नेता; मनाने पर भी नहीं माने

हरियाणा में 2 मार्च को निकाय चुनाव होने हैं और उससे पहले करनाल में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस के करीब 50 नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। इस दौरान चीफ मिनिस्टर नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद थे। भाजपा से जुड़ने वाले नेताओं में हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरपर्सन त्रिलोचन सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, करनाल नगर निगम के पूर्व चेयरपर्सन बलविंदर कालरा शामिल थे। इसके अलावा आप लीडर संजय बिंदल, कांग्रेस के ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष संजय चंदेल के अलावा कई पूर्व पार्षदों ने भी भाजपा जॉइन कर ली। कांग्रेस नेता निट्टू मान ने भी भाजपा जॉइन कर ली।

करनाल सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और कांग्रेस के कुछ और नेताओं के आने से पार्टी मजबूत होगी। यहां से भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को मेयर कैंडिडेट बनाया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 'मैं भाजपा के नेताओं का स्वागत करता हूं। आप लोगों के समर्थन से हमारी ताकत बढ़ेगी और हम पूरे समर्पण के साथ जनता की सेवा कर सकेंगे।' इन नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के बाद से पार्टी में हलचल तेज है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने से लोगों में निराशा है। पार्टी के लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं और इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बाद पार्टी के नेताओं ने बागियों से मुलाकात भी की। कई नेताओं के यहां खुद मेयर कैंडिडेट मनोज वाधवा पहुंचे और मनाने की कोशिश की।

हालांकि उनकी कोशिशों का कोई खास असर नहीं दिखा। उन्हें कैंडिडेट बनाए जाने से खफा नेताओं ने कहा कि हम भाजपा जॉइन करेंगे और दोपहर बाद हुए आयोजन में सदस्यता ले ली। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मैंने भाजपा जॉइन कर ली है। कांग्रेस अब जनहित के मुद्दों से भटक रही है। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया कि उन्हें दो बार चुनाव लड़ने का मौका दिया गया। इसके अलावा अल्पसंख्यक आयोगन का चेयरमैन भी बनाया गया।

ये भी पढ़ें:CM सैनी के खिलाफ बयान देकर फंसे अनिल विज, भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस
ये भी पढ़ें:गद्दार, गद्दार, गद्दार…अनिल विज का नायब सिंह सैनी पर हमला, किसका नाम ले सुनाया
ये भी पढ़ें:अनिल विज का बड़ा ऐलान- नायब सैनी सरकार के खिलाफ करूंगा जगजीत डल्लेवाल जैसा अनशन

कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट बोले- धोखा हो गया मेरा साथ

वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने नेताओं पर दबाव डाला है। इसके कारण से ही त्रिलोचन सिंह समेत कई लोगों ने इस्तीफा दिया है। मनोज वाधवा ने तो तीखे लहजे में कहा कि त्रिलोचन सिंह ने मेरी पीठ पर छुरा भोका है। मनोज वाधवा ने कहा, 'त्रिलोचन सिंह ने मेरी पीठ पर छुरा मारा है। वह नामांकन पत्र दाखिल करने तक साथ थे। इसके बाद अगले ही दिन पाला बदल लिया।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें