Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Assembly Polls 2024 Congress Full Candidates List is here

हरियाणा में 89 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट; देखें पूरी लिस्ट

Haryana Assembly Polls: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 10:40 AM
share Share

Haryana Assembly Polls: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। मुख्य विपक्षी दल द्वारा हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी के साथ उसके गठबंधन की संभावना फिलहाल खत्म हो गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस ने बुधवार देर रात 40 उम्मीदवार घोषित किए। फिर उसने गुरुवार तड़के पांच, सुबह दो और दोपहर के समय एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। उसने 41 प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी थी। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भिवानी विधानसभा सीट माकपा को देने का फैसला किया है। पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोहना विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में जा सकती है। हालांकि कांग्रेस ने गुरुवार को यहां से रोहताश खटाना को उम्मीदवार घोषित कर दिया। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था। हरियाणा के कुछ कांग्रेस नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति व्यक्त की थी।

केजरीवाल की पार्टी ने भी 89 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों दलों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद गठबंधन की संभावना फिलहाल खत्म है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान की मौजूदगी में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पत्रकार सर्व मित्र कंबोज को सिरसा जिले की रानिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा एवं जेल मंत्री की जिम्मेदारी निभाने वाले रणजीत चौटाला पिछली बार रानिया से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने हिसार से चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। लोकसभा चुनाव में वह हार गए।

अपनी पांचवीं सूची में, कांग्रेस ने उकलाना (सुरक्षित) से नरेश सेलवाल और नारनौद से जसबीर सिंह के नामों की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट दिया गया है। सुरजेवाला के पुत्र पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुरजेवाला कैथल से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से राम निवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

क्रमांकविधानसभा क्षेत्रउम्मीवार का नाम
1कालकाप्रदीप चौधरी
2नारायणगढ़शैली चौधरी
3सढ़ौरा (अजा)रेनु बाला
4रादौरबिशन लाल सैनी
5लाडवामेवा सिंह
6शाहबाद (अजा)रामकरन
7नीलोखेड़ी (अजा)धरम पाल गोंदर
8असंधशमशेर सिंह गोगी
9समलखाधरम सिंह छोकर
10खरखौदा (अजा)जयवीर सिंह
11सोनीपतसुरेंदर पंवार
12गोहानाजगबीर सिंह मलिक
13बारोदाइंदुराज सिंह नरवाल
14जुलानाविनेश फोगाट
15सैफिदोंसुभाष गंगोली
16 कलांवाली (अजा)शीशपाल सिंह
17दाबवालीअमित सिहाग
18गढ़ी-सांपला-किलोईभूपिंदर सिंह हूडा
19रोहतकभारत भूषण बत्रा
20 कलानौर (अजा)शकुंतला खटक
21बहादुरगढ़राजिंदर सिंह जूं
22बादलीकुलदीप
23झज्जर (अजा)गीता भुक्कल
24बेरीरघुवीर सिंह कादियां
25महेंद्रगढ़राव दान सिंह
26रेवाड़ीचिरंजीव राव
27नूंहआफताब अहमद
28 फिरोजपुर झिरकामम्मन खान
29पुन्हानामोहम्मद इलियास
30होदल (अजा)उदयभान
31 फरीदाबाद एनआईटीनीरज शर्मा
32थानेसरअशोक अरोड़ा
33गनौरकुलदीप शर्मा
34ऊंचा कलांबृजेंद्र सिंह
35तोहनापरमवीर सिंह
36तोषमअनिरुद्ध चौधरी
37नांगल चौधरीमंजू चौधरी
38बादशाहपुरवर्धन यादव
39 गुरुग्राममोहित ग्रोवर
40पंचकुलाचंद्रमोहन
41अंबाला सिटीनिर्मल सिंह
42मुलाना (अजा)पूजा चौधरी
43जगाधारीअकरम खान
44यमुनानगररमन त्यागी
45पेहोवामंदीप सिंह छठा
46गुहला (अजा)देविंदर हंस
47कलायतविकास शरण
48कैथलआदित्य सुरजेवाला
49पुंडरीसुल्तान सिंह जदोला
50इंद्रीराकेश कुमार कंबोज
51करनालसुमिता विर्क
52घरौंदावीरेंद्र सिंह राठौर
53पानीपत सिटीवरिंदर कुमार शाह
54राईजय भगवान अंतिल
55जींदमहाबीर गुप्ता
56फतेहाबादबलवान सिंह दौलतपुरिया
57रतियाजरनैल सिंह
58सिरसागोकुल सेतिया
59एलनाबादभारत सिंह बेनीवाल
60आदमपुरचंदर प्रकाश
61हांसीराहुल मक्कड़
62बरवालाराम निवास घोरेला
63 हिसारराम निवास रारा
64लोहारूराजबीर सिंह फरतिया
65बाधरासोमबीर सिंह 
66दादरीडॉ. मनीषा सांगवान
67बवानी खेड़ा (अजा)डॉ. एमएल रांगा
68 अटेलीअनीता यादव
69नरनौलराव नरिंदर सिंह
70बवाल (अजा)एमएल रांगा
71कोसलीजगदीश यादव
72पटौदी (अजा)पर्ल चौधरी
73हथीनमोहम्मद इजरायल
74पलवलकरण दलाल
75पृथलारघुबीर तेवतिया
76बढ़कलविजय प्रताप
77वल्लभगढ़पराग शर्मा
78 फरीदाबादलखन कुमार सिंगला
79उकलाना (अजा)नरेश सेलवल
80नरनौदजसबीर सिंह (जेस्सी पेटवार)
81नालवाअनिल मान
82मेहमबदराम डांगी
83अंबाला कैंटपरीमल परी
84पानीपत ग्रामीणसचिन कुंडू
85नरवाना (अजा)सतबीर दुबलैन
86तिगांवरोहित नागर
87रनियासर्व मित्र कंबोज
88उकलानानरेश सेलवल
89सोहनारोहताश खटाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें