LG या Sony नहीं, 2024 में सबसे ज्यादा बिके इस कंपनी के Smart TV, देखें बेस्ट सेलिंग टीवी की List Top 5 best selling smart tv brands of 2024 Samsung tops the list LG Sony Xiaomi also in the list IDC report, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Top 5 best selling smart tv brands of 2024 Samsung tops the list LG Sony Xiaomi also in the list IDC report

LG या Sony नहीं, 2024 में सबसे ज्यादा बिके इस कंपनी के Smart TV, देखें बेस्ट सेलिंग टीवी की List

साल 2024 में भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में किन 5 कंपनियों ने सबसे ज्यादा दबदबा बनाया? जानें कौन सी कंपनी बनी नंबर वन और किसने मारी बाजी। देखिए पूरी लिस्ट:

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on

भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट ने साल 2024 में 8.6 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। इंडस्ट्री ट्रैकर IDC (International Data Corporation) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर में कुल 1.21 करोड़ स्मार्ट टीवी यूनिट्स की शिपमेंट हुई। इस ग्रोथ के बावजूद साल 2025 की शुरुआत (जनवरी-फरवरी) 7% की गिरावट के साथ ग्रोथ धीमी रही। आइए आपको बताते हैं कि साल 2024 में कौनसे ब्रांड का टीवी बने बेस्ट सेलिंग स्मार्ट टीवी। देखिए पूरी लिस्ट:

LG या Sony नहीं, 2024 में सबसे ज्यादा बिके इस कंपनी के Smart TV, देखें बेस्ट सेलिंग टीवी की List

Samsung बना स्मार्ट टीवी मार्केट का नया किंग

- IDC के आंकड़ों के मुताबिक, Samsung ने 2024 में 35.9% की YoY ग्रोथ के साथ 16.1% मार्केट शेयर हासिल कर टॉप पोजिशन अपने नाम की है।

- इसके बाद LG का नंबर आता है, जिसने 42.2% की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 15.1% मार्केट शेयर पर कब्जा किया, जो 2023 में 11.5% था।

ये भी पढ़ें:43 और 55 इंच में आ गए Sony Bravia के नए गदर साउंड वाले 4K TV, घर बनेगा थिएटर
Loading Suggestions...

- 2023 में मार्केट लीडर रह चुका Xiaomi इस बार तीसरे पायदान पर खिसक गया है। ब्रांड का मार्केट शेयर 14.2% से गिरकर 11.7% रह गया, और YoY ग्रोथ में 10.1% की गिरावट दर्ज की गई।

- TCL चौथे स्थान पर रहा, जिसने 8.4% मार्केट शेयर हासिल किया (2023 में 7.5%) और 21.1% की ग्रोथ दर्ज की।

- Sony पांचवें स्थान पर रहा, इसका मार्केट शेयर 8.2% रहा और ग्रोथ 26.9% तक पहुंची। अन्य सभी ब्रांड्स का कुल मार्केट शेयर 40.5% रहा, जो 2023 में 46.9% था। इस सेगमेंट में 6.3% की गिरावट देखी गई।

साल 2024 में सबसे ज्यादा बिके इन 5 कंपनी के Smart TV

55-इंच से बड़े टीवी की बढ़ी मांग

रिपोर्ट बताती है कि 55-इंच और उससे बड़े टीवी सेगमेंट में 43% की बड़ी छलांग देखने को मिली है। वहीं, ऑफलाइन शिपमेंट्स में 20% की बढ़ोतरी हुई, जबकि ऑनलाइन शॉपिंग का हिस्सा 8% घटकर कुल मार्केट का 34% ही रहा। IDC को उम्मीद है कि साल के अंत तक मार्केट दोबारा गति पकड़ सकता है। इसके लिए Samsung और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स ने नए QLED, OLED और Frame मॉडल्स के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें:Apple का ये फोन बना भारत का Best-Selling स्मार्टफोन, 3 महीने बिके 30 लाख फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।