Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Good news for OnePlus Nord CE 3 users receives OxygenOS 15 update with many AI features live alert more

खुशखबरी! OnePlus के इस पुराने फोन मिला बड़ा अपडेट, मिलेगा नया जैसा फील और ढेर सारे AI फीचर्स

वनप्लस अपने इस मिड-रेंज डिवाइस के लिए ऑक्सीजनओएस 15 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अपडेट कई नए फीचर्स, फोन की परफॉरमेंस में सुधार और कई बग फिक्स के साथ आता है।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 04:48 PM
share Share
Follow Us on
खुशखबरी! OnePlus के इस पुराने फोन मिला बड़ा अपडेट, मिलेगा नया जैसा फील और ढेर सारे AI फीचर्स

वनप्लस ने अपने मिड-रेंज डिवाइस वनप्लस नॉर्ड सीई 3 स्मार्टफोन के लिए ऑक्सीजनओएस 15 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फोन जुलाई 2023 में भारत में लॉन्च हुआ था। यह सॉफ्टवेयर अपडेट कई नए फीचर्स, फोन की परफॉरमेंस में सुधार और कई बग फिक्स के साथ आता है। इसके साथ ही कई यूजर्स को अपडेट के बाद कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं जैसे एआई रिप्लाई फीचर का गायब होना, एओडी और लॉक स्क्रीन के बीच स्विच करते समय दिखाई देने वाली हरी/पीली लाइन और बहुत कुछ। जानिए इस अपडेट के बारे में डिटेल में:

OnePlus Nord CE 3 OxygenOS 15 अपडेट के बाद मिल रहे ये खास फीचर्स

यह फोन OxygenOS 15 फर्मवेयर संस्करण CPH2569_15.0.0.401 लाता है। अपडेट अभी भारत में बैचों में जारी किया जा रहा है, जिसका मतलन है कि इसे अभी कुछ फोन्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और फिर धीरे-धीरे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:लूट! ₹13000 सस्ता हुआ सुपर कैमरा क्वालिटी वाला OnePlus 12R, 26min में फुल चार्ज

अपडेट में एक एआई रीटच फीचर जोड़ा गया है, जैसा कि नाम से पता चलता है यह फीचर ब्लर फोटो क्लियर कर देगा, क्रॉप्ड, ज़ूम-इन या कम-क्वालिटी वाली फोटो को अच्छा बना देगा। एक एआई नोट्स फीचर है जो राइटिंग, टेक्स्ट पॉलिशिंग को मदद करता है।

नया फ्लक्स थीम्स फीचर यूजर के लिए सिस्टम वॉलपेपर, एओडी, लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन को कस्टमइज करता है। अपडेट लाइव अलर्ट लाता है, जिसे कंपनी इनफार्मेशन विज़ुअलाइज़ेशन कहती है। अपडेट लाइव अलर्ट कैप्सूल पर स्टेटस बार पर मौजूदा आइकन के साथ डिस्प्ले समस्या को भी ठीक करता है।

OxygenOS 15 अपडेट के बाद यूजर्स को आ रही ये दिक्कतें

जहां तक ​​समस्याओं का सवाल है, यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि ऑक्सीजनओएस 15 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद अधिकांश फ्लक्स थीम उपलब्ध नहीं हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लैंडस्केप मोड में लाइव अलर्ट के कारण दिक्कत आ रही है। कुछ लोग रिपोर्ट कर रहे हैं कि लाइव अलर्ट कभी-कभी बिल्कुल भी काम नहीं करते हैं। साइडबार से AI फीचर्स गायब हो गए हैं।कुछ यूजर्स 1080p में वीडियो रिकॉर्ड करते समय OIS लैग की शिकायत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स की मौज! जल्द इन पुराने Smartphones को मिलेगा जबर्दस्त अपडेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें