Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKBC First Crorepati Harshvardhan Comes Back on Show Giving Nostalgia to Fans

KBC के पहले करोड़पति की हुई घर वापसी, अमिताभ बच्चन के शो में बना नॉस्टैल्जिक माहौल

  • KBC First Crorepati: अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की जब वापसी हुई तो हर कोई शॉक्ड रह गया। क्योंकि उन्होंने एक बार फिर उन्हीं पुरानी यादों को ताजा करके दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में भेज दिया।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानTue, 21 Jan 2025 02:05 PM
share Share
Follow Us on
KBC के पहले करोड़पति की हुई घर वापसी, अमिताभ बच्चन के शो में बना नॉस्टैल्जिक माहौल

अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के फैंस को मेकर्स ने एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। शो में पहले करोड़पति बने हर्शवर्धन नवाठे ने सालों बाद इस सेट पर वापसी की और खुद भी पुरानी यादों में खो गए। उनका शो पर आना सिर्फ एक नॉस्टैल्जिया भर नहीं था बल्कि उन्होंने 'ज्ञान का रजत महोत्सव' सेलिब्रेशन का आगाज भी किया। यह सेगमेंट KBC के 25वें साल का आगाज करने और इस क्विज शो को सेलिब्रेट करने के नाम है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसने ना जाने कितने ही लोगों की जिंदगियां बदल दीं।

शो में आए KBC के पहले करोड़पति

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस शो का मेकर्स ने वो वीडियो रिलीज किया है जिसमें हर्शवर्धन नवाठे अपने दिल की बात साझा करते नजर आ रहे हैं। KBC के पहले करोड़पति हर्षवर्धन ने अपने इमोशन्स साझा करते हुए कहा, "घर वापसी की जो फीलिंग होती है, वो है। पच्चीस साल बहुत लंबा पीरियड होता है। 25 साल के बाद यहां आकर मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। केबीसी ने मुझे बहुत नाम दिया है। पैसा तो मिला ही, बहुत तारीफें मिलीं और बहुत लोगों का प्यार मिला।" नवाठे ने बताया कि लोग आज भी उन्हें केबीसी की वजह से पहचानते हैं।

हर्षवर्धन की यंग जेनरेशन को सलाह

नवाठे ने बताया कि यह करीब-करीब उनके नाम के साथ जुड़ गया है कि वह केबीसी का हिस्सा रहे थे और यहां आकर उन्होंने करोड़पति बनने का सफर तय किया। सीजन 1 के विजेता रहे हर्षवर्धन ने नई पीढ़ी को भी पढ़ते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में पढ़ने की आदत बहुत कम होती जा रही है, लेकिन पढ़कर आप केबीसी जीतने का मौका तो पा ही सकते हैं, लेकिन साथ ही साथ अपने आप को बेहतर इंसान भी बनाते हैं। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने वो वीडियो भी चला दिया जिसमें हर्षवर्धन पहली बार करोड़पति बने थे। अमिताभ बच्चन ने भी खुली बाहों से उनका स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें