Sudden Storm and Rain Bring Relief from Scorching Heat in Bharno भरनो में बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSudden Storm and Rain Bring Relief from Scorching Heat in Bharno

भरनो में बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

भरनो प्रखंड में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई।जिससे मौसम काफी खुशगवार हो गया। इससे पहले क्षेत्र में तापमान 3

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 18 May 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
भरनो में बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम काफी खुशगवार हो गया। इससे पहले क्षेत्र में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे स्थानीय लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। गर्म हवा और तेज धूप के कारण घरों में लगे कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे। क्योंकि वे भी गर्म हवा ही फैला रहे थे। ऐसे में अचानक आई बूंदाबांदी और आंधी-तूफान ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत की सांस दिलाई। मौसम में आई यह बदलाव स्थानीय निवासियों के लिए राहतभरा साबित हुआ।

इस बारिश ने किसानों और आम जनजीवन दोनों के लिए राहत का माहौल बना दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।