Traffic Jam on NH-143A Due to Contractor Negligence Caused by Rain एनएच-143ए पर घंटों रहा जाम, लोग परेशान, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsTraffic Jam on NH-143A Due to Contractor Negligence Caused by Rain

एनएच-143ए पर घंटों रहा जाम, लोग परेशान

घाघरा-सेन्हा सीमा पर एनएच-143ए पर विकास साहू कंस्ट्रक्शन की लापरवाही के चलते शनिवार को लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण सड़क पर मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे कई वाहन फंस गए। जाम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 18 May 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
एनएच-143ए पर घंटों रहा जाम, लोग परेशान

घाघरा, प्रतिनिधि। एनएच-143ए पर निर्माण कार्य में संवेदक विकास साहू कंस्ट्रक्शन की लापरवाही के कारण शनिवार को घाघरा-सेन्हा सीमा पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। प्राक्कलन की अनदेखी कर मुख्य सड़क पर ही मिट्टी भरने का काम किया गया। जो आज अपराहन में बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गया। परिणामस्वरूप बॉक्साइट लदे ट्रक,यात्री बसें, अन्य वाहन व बाइकें फंस गईं और दोनों ओर सैकड़ों वाहन कतार में लग गए। सबसे खराब स्थिति नवडीहा के समीप निर्माणाधीन पुल क्षेत्र के पास रही। यहां बारिश के बाद कीचड़ इतना बढ़ गया कि बाइक सवारों का चलना दूभर हो गया।

कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गम्हरिया सीमा के पास स्थिति थोड़ी सामान्य तब हुई जब संवेदक की ओर से जेसीबी मशीन से कीचड़ हटाने का काम शुरू किया गया,लेकिन ट्रक बार-बार फंस रहे थे। दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। कई लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जिन्हें समय पर पहुंचने की चिंता सताने लगी। समाचार लिखे जाने तक जाम पूरी तरह से नहीं खुल पाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।