पुलिस ने रेप के आरोपियों का भेजा चालान
Lakhimpur-khiri News - हैदराबाद थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची और 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहली घटना में 23 वर्षीय ब्रजेश ने बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। दूसरी घटना...

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी और 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पहली घटना थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दो वर्षीय अबोध बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मौका पाकर पड़ोसी 23 वर्षीय ब्रजेश उर्फ बब्लू बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर उठा ले गया था। आरोपी के घर कोई मौजूद नहीं था। उसने आधे घण्टे तक रोक कर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दूसरी घटना में 17 वर्षीय आरोपी निराला गौतम ने गांव की 16 वर्षीय किशोरी के घर घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला था।
पुलिस ने दोनों का चालान भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।