Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडanimal actor suresh Oberoi reveals messaging neetu Kapoor to praise her upbringing for Ranbir Kapoor

एनिमल के दादा जी सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर की परवरिश पर नीतू कपूर को कर दिया था मैसेज, जानिए

  • एनिमल की शूटिंग के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने नीतू कपूर को कर दिया था मैसेज, रणबीर कपूर की परवरिश पर लिखी थी ये बात।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 June 2024 11:24 AM
share Share
Follow Us on
एनिमल के दादा जी सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर की परवरिश पर नीतू कपूर को कर दिया था मैसेज, जानिए

बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय पिछले कुछ दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर स्टार फिल्म एनिमल में दादा जी के किरदार में देखा गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और ऑडियंस ने हर किरदार को खूब प्यार दिया। अब हाल में दिए एक इंटरव्यू में सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर के साथ काम करने और उनकी परवरिश के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि कपूर खानदान के इस एक्टर के परवरिश से वो इतना प्रभावित हुए कि नीतू कपूर को मैसेज करने से खुद को रोक नहीं पाए।

सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर की मम्मी नीतू कपूर को किया मैसेज

सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि उन्होंने रणबीर के मैनर्स और परवरिश की तारीफ करने के लिए शूटिंग के बाद उनकी मम्मी नीतू कपूर को मैसेज किया था। एक्टर ने मैसेज में लिखा कि वो रणबीर के अनुशासन और उनके बोलने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। इसके जवाब में मम्मी नीतू ने खुशी से एक्टर का धन्यवाद किया। आगे एक्टर ने रणबीर की एक्टिंग की तुलना उनके पिता ऋषि कपूर से की।

ranbir kapoor in animal

एक्टर ने निभाए किरदार

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी एनिमल में सुरेश ओबेरॉय ने दादा जी का किरदार निभाया था। इससे पहले डायरेक्टर की ही दूसरी फिल्म कबीर सिंह में उन्हें एक्टर शाहिद कपूर के पिता की भूमिका में देखा गया था। ये दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही थीं। बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। अब एनिमल के दूसरे भाग की शूटिंग की खबर है।

एनिमल पार्क

बता दें, रणबीर कपूर की एनिमल पिछले साल रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करते हुए 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई थी। अब डायरेक्टर एनिमल पार्क की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अगले साल मध्य तक फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें