Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Yashasvi Jaiswal needs 76 runs to overtake ajinkya rahane with the most runs in a single WTC cycle

यशस्वी जायसवाल के पास अजिंक्य रहाणे का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, चाहिए सिर्फ 76 रन

  • यशस्वी जायसवाल के पास बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप एक ​​चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का मौका है। जायसवाल ने 1084 रन बनाए हैं। रहाणे ने 2019-21 WTC चक्र में 1159 रन बनाए थे।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 12:06 PM
share Share

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान शातों के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया। भारत ने दो सेशन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर एक छोर से पारी को संभाला। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रनों का ढेर लगाने वाले यशस्वी ने इस टेस्ट सीरीज में भी अच्छी शुरुआत की है।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 700 से ज्यादा रन बनाए थे। यशस्वी ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 रन की दमदार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​चक्र में 1084 रन बनाए हैं, अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 76 रन बना लेते हैं तो वह इस चक्र में 1160 रन बना लेंगे। इसी के साथ वह अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़कर एक WTC चक्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रहाणे ने 2019-21 WTC चक्र में 1159 रन बनाए थे।

ये भी पढ़े:BAN के खिलाफ पिछली 5 पारियों में नहीं चला कोहली का बल्ला, बनाए सिर्फ 51 रन

यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया और उनका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​चक्र में आठवां अर्धशतक है। अगर इस सीरीज में वह एक और अर्धशतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह प्रतियोगिता के एक चक्र में संयुक्त रूप से सबसे अधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों ने 2019-2021 WTC चक्र में नौ बार 50+ स्कोर बनाए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें