Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit sharma breaks eoin morgan record become first player to hit Most Sixes as Captain in International Cricket History

रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाकर इयोन मोर्गन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बतौर कप्तान ठोके दिए सबसे ज्यादा सिक्स

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 2 Aug 2024 03:35 PM
share Share

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दमदार अर्धशतक लगाया है। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा। 

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में अपने इरादे बता दिए थे। पहले ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। रोहित शर्मा ने 47 गेंद में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 233 छक्के हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के महान कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 211 छक्के लगाए हैं। रिकी पोंटिंग ने 171 छक्के जड़े हैं। बतौर कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 170 छक्के लगाए हैं। 

टीम इंडिया की जर्सी में दिखी चैंपियन वाली झलक, जानिए क्यों लगे हैं 3 स्टार

रोहित के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 53 छक्के लगाए हैं। शाहिद अफरीदी 64 छक्के लगाकर लिस्ट में शीर्ष पर हैं। रोहित अगर 11 छक्के और लगा लेते हैं तो वो शाहिद अफरीदी से इस मामले में भी आगे निकल जाएंगे। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान द्वारा सर्वाधिक छक्के
234 - रोहित शर्मा
233 - इयोन मोर्गन
211 - एमएस धोनी
171 - रिकी पोंटिंग
170 - ब्रेंडन मैकुलम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें