mayank yadav bowling speed may improve after more matches in ipl says zaheer khan चोट से वापसी के बाद घट गई मयंक यादव की तूफानी रफ्तार, जहीर खान ने बताया कब पाएंगे 150 kmph की स्पीड, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025mayank yadav bowling speed may improve after more matches in ipl says zaheer khan

चोट से वापसी के बाद घट गई मयंक यादव की तूफानी रफ्तार, जहीर खान ने बताया कब पाएंगे 150 kmph की स्पीड

एलएसजी के स्पीड स्टार मयंक यादव ने चोट के बाद लंबे समय बाद वापसी की है। हालांकि, अब उनकी रफ्तार घटकर 140 किमी प्रति घंटा रह गई है जो कभी 150 से 155 kmph हुआ करती थी। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मेंटॉर जहीर खान ने उम्मीद जताई है कि आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने से मयंक पुरानी रफ्तार पा सकेंगे।

Chandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषाMon, 28 April 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
चोट से वापसी के बाद घट गई मयंक यादव की तूफानी रफ्तार, जहीर खान ने बताया कब पाएंगे 150 kmph की स्पीड

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटॉर और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने रविवार को भरोसा जताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव की गेंदबाजी की गति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल में अधिक से अधिक मैच खेलने से उनकी गति में सुधार होगा।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक ने चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है। पिछले साल अक्टूबर में भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में पदार्पण करने के बाद उन्हें अपनी पीठ और पैर की उंगलियों से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ा था।

रविवार को यादव ने 40 रन देकर दो विकेट के आंकड़े के साथ वापसी की जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा (12) और हार्दिक पंड्या (05) को आउट किया। उन्होंने 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में गेंदबाजी की जो पिछले 150-155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम है।

एलएसजी के मुंबई से 54 रन से हारने के बाद जहीर ने मीडिया से कहा, ‘इंतजार लंबा था और इतने महीनों के बाद खेल रहे किसी भी व्यक्ति के लिए खेल में वापसी करना हमेशा एक ऐसी बाधा होती है जिसे गेंदबाज के तौर पर पार करना होता है।’

ये भी पढ़ें:मयंक यादव की कैसी रही वापसी? कितनी रही रफ्तार और कितने बल्लेबाजों का किया शिकार

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उसने गेंदबाजी की, मैं उससे खुश हूं। यह महत्वपूर्ण है। उसे खेल में बने रहना था। वह (पूरे) 20 ओवर तक क्रीज पर रहा। उसने चार ओवर गेंदबाजी की है। उसका प्रदर्शन और बेहतर होने वाला है। जैसे जैसे वह और खेलेगा, उसकी गति और बेहतर होती जाएगी, मैं इसे इसी तरह देख रहा हूं।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।