मयंक यादव की कैसी रही वापसी? कितनी रही रफ्तार और कितने बल्लेबाजों का किया शिकार
Mayank Yadav Comeback: मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में सभी की निगाहें मयंक यादव पर रहीं। मयंक यादव ने लंबे अरसे के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की। इस दौरान उन्होंने स्पीड का जलवा तो दिखाया।

Mayank Yadav Comeback: मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में सभी की निगाहें मयंक यादव पर रहीं। मयंक यादव ने लंबे अरसे के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की। इस दौरान उन्होंने स्पीड का जलवा तो दिखाया ही, साथ ही रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के कप्तान हादिक पांड्या का विकेट भी निकाल दिया। बता दें कि पिछले सीजन में मयंक यादव ने अपनी तेजी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। तब मयंक यादव एक के बाद एक लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच बने थे। इसके बाद उन्होंने टी20 में टीम इंडिया का सफर भी तय किया था।
शुरुआती गेंदों में नजर आई रफ्तार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की थी। मयंक ने पहली गेंद रेयान रिकल्टन को फेंकी जिसकी रफ्तार 142 किमी प्रति घंटा थी। इसके बाद की दोनों गेंदें भी 141 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली ही रहीं। पहले ओवर में रफ्तार का जलवा दिखाने के बाद मयंक यादव तीसरे ओवर में लौटे। इस ओवर में उन्होंने पहली गेंद रोहित शर्मा को फेंकी और रोहित ने गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। दूसरी गेंद 141 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली थी और इसे भी रोहित ने एक बार फिर छक्के के लिए भेज दिया।
धीमी गेंद पर मिली पहली सफलता
मयंक यादव ने वापसी के बाद शुरुआती कुछ गेंदों में अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया। हालांकि उन्हें पहली सफलता एक धीमी गेंद पर मिली। रोहित से दो छक्के खाने के बाद मयंक ने बदलाव करते 120 किमी वाली गेंद फेंकी। रोहित ने अपनी जगह से ही इसे स्टीयर करना चाहा, लेकिन गेंद बहुत दूर नहीं गई। रास्ते में खड़े थे प्रिंस यादव और उन्होंने रोहित शर्मा का आसान सा कैच पकड़ लिया। इसके साथ ही रोहित की पांच गेंद पर 12 रनों की पारी खत्म हो गई। वहीं, मयंक यादव को मिल गई पहली सफलता। इसके बाद मयंक ने 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।