आंधी और बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
रतनपुर में रविवार रात आई आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति 16 घंटे तक बाधित रही, जिससे लोग परेशान हुए। बारिश से पाट और मूंग की फसल को लाभ हुआ, जबकि मक्का और सूर्यमुखी को नुकसान...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 29 April 2025 04:15 AM

रतनपुर। क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। रात दस बजे गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे आई। लगभग 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे। बारिश से पाट, मूंग की फसल को फायदा पहुंचा है, वहीं मक्का एवं सूर्यमुखी फसल को नुकसान पहुंचा है। सोमवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलती रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।