जोफ्रा आर्चर ने क्यों काट डाले अपने नए जूते? राज जानकर आप भी चौंक जाएंगे
जोफ्रा आर्चर का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में आर्चर अपने बिल्कुल नए जूतों को कटर से काट रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में आर्चर अपने बिल्कुल नए जूतों को कटर से काट रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स इसके बारे में उनसे पूछता है। जब जोफ्रा आर्चर बताते हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहे थे तो वीडियो बनाने वाला भी हैरान रह जाता है। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में जोफ्रा अपने ब्रांड न्यू जूतों का अगला हिस्सा कटर से काट रहे हैं। इस पर वहां मौजूद शख्स उनसे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? इसके बाद जोफ्रा आर्चर इसके बारे में जानकारी देते हैं। जोफ्रा बताते हैं कि जूते का अगला हिस्सा अंगूठे में टकराता है। इससे अंगूठे के नाखून में इंफेक्शन होता है जो आगे चलकर बहुत ज्यादा तकलीफ देता है। अगर जूते के अगले हिस्से को काट देते हैं तो इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
अभी तक ऐसा रहा है जोफ्रा का प्रदर्शन
जोफ्रा आर्चर इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। शुरू में वह अनफिट थे। इसके बाद से वह अपनी टीम के लिए लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक नौ मैचों में हिस्सा लिया है और कुल नौ विकेट भी हासिल किए हैं। इस आईपीएल में जोफ्रा आर्चर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर तीन विकेट है। हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए हैं और उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है जिस तरह की उम्मीद राजस्थान रॉयल्स के फैन्स ने उनसे लगाई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।