UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 OUT at upsconline.gov.in here direct download link UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 OUT at upsconline.gov.in here direct download link

UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

  • UPSC NDA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी ने आज 3 अप्रैल 2025 को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 03:09 PM
share Share
Follow Us on
UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

UPSC NDA 1 Admit Card 2025 pdf download: संघ लोक सेवा आयोग (upsc) ने आज 3 अप्रैल 2025 को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। यूपीएससी एनडीए-I 2025 लिखित परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।

UPSC NDA NA 1 Admit Card 2025 Direct Link

UPSC NDA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए-I एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ये भी पढ़ें:यूपीएससी CDS-I एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:यूपीएससी IFS इंटरव्यू शेड्यूल 2025 जारी हो गया है, ऐसे करें चेक

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 406 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-

1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)

2. नेवी- 42 (6 महिला पद)

3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)

5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 36 (5 महिला पद)

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।