upsc calendar 2026 : upsc exam calendar released check civil services ias ips cds nda cisf ac notification exam dates UPSC Calendar 2026 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें CSE, NDA, CDS समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़upsc calendar 2026 : upsc exam calendar released check civil services ias ips cds nda cisf ac notification exam dates

UPSC Calendar 2026 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें CSE, NDA, CDS समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

UPSC Calendar 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा। 3 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई को होगा।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
UPSC Calendar 2026 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें CSE, NDA, CDS समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

UPSC Calendar 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गुरुवार को वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। इसके मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा। 3 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा काआयोजन 24 मई को होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से होगी। यूपीएससी एनडीए-I और सीडीएस-I भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी होगा। दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी।

यहां देखें अहम भर्ती परीक्षाएं और उनकी तिथियां

- संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेटशन 03.09.2025 को आएगा। आवेदन 23.09.2025 तक कर सकेंगे। परीक्षा 08.02.2026 को होगी।

- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 17.09.2025 को आएगा। 07.10.2025 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 08.02.2026 को होगी।

- सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई का नोटिफिकेशन 24.12.2025 को आएगा। 13.01.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 28.02.2026 को होगी।

- सीआईएसएफ एसी(ईएक्सई) एलडीसीई-2026 का नोटिफिकेशन 03.12.2025 को आएगा। आवेदन 23.12.2025 तक कर सकेंगे। परीक्षा 08.03.2026 को होगी।

एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (I), 2026 का नोटिफिकेशन 10.12.2025 को आएगा। 30.12.2025 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12.04.2026 को होगी।

- सी.डी.एस. परीक्षा (I), 2026 का नोटिफिकेशन 10.12.2025 को आएगा। 30.12.2025 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12.04.2026 को होगी।

देखें कैलेंडर

- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 14.01.2026 को आएगा। आवेदन 03.02.2026 तक कर सकेंगे। परीक्षा 24.05.2026 क होगी।

- भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 सीएसई प्रीलिम्स के जरिए होगी।

- आई.ई.एस./आई.एस.एस. परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 11.02.2026 को आएगा। आवेदन 03.03.2026 तक कर सकेंगे। परीक्षा 19.06.2026 से होगी।

- इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 21.06.2026 को होगा।

- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 18.02.2026 को आएगा। 10.03.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एग्जाम 19.07.2026 को होगा।

- संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 11.03.2026 को आएगा। आवेदन 31.03.2026 तक कर सकेंगे। परीक्षा 02.08.2026 को होगी।

- सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 21.08.2026 से होगा।

- एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (II), 2026 का नोटिफिकेशन 20.05.2026 को आएगा। 09.06.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 13.09.2026 को होगी।

- सी.डी.एस. परीक्षा (II), 2026 का नोटिफिकेशन 20.05.2026 को आएगा। 09.06.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 13.09.2026 को होगी।

- भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 22.11.2026 से होगा।

- एस.ओ./स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसीई का नोटिफिकेशन 16.09.2026 को आएगा। 06.10.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12.12.2026 से होगी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|