Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़More than 25 lakh devotees took bath in Ganges on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Kartik Purnima Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने तिगरी गंगा धाम और ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान ग

Alakha Ram Singh संवाददाता, गजरौला (अमरोहा)Tue, 8 Nov 2022 04:47 PM
share Share

Kartik Purnima Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने तिगरी गंगा धाम और ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान गंगा घाट श्रद्धालुओं से भरे रहे। आसपास के दूसरे जिलों और राज्यों से भी यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर हर-हर गंगे के जयकारे लगाए। सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरीधाम और ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं ने सोमवार की देर रात से ही तिगरी और ब्रजघाट पंहुचना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को तड़के से हर-हर गंगे के जयकारों के साथ स्नान करना शुरू किया। दिन निकलने से पहले ही गंगा घाट श्रद्धालुओं से भर गए। पांव रखने तक की जगह नहीं रही। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों व प्रदेश के अन्य जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। देवी मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन कर बेसहारा लोगों को भोजन कराया। बहुत से श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अनुष्ठान भी करवाए। प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने का अनुमान जताया है। वहीं बृजघाट में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

युवाओं की जलक्रीडा ने मोहा मन
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों के किनारे युवाओं ने जमकर मस्ती की। गंगा स्नान करने के बाद युवा घाटों के किनारे रेत पर बैठ गए। वहां खूब मस्ती करने के बाद फिर से स्नान किया। वहीं बहुत से युवाओं ने गंगा घाट के किनारे कबड्डी और वालीबॉल खेली। पानी में मीनार भी बनाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें