Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HTET 2021 result to be released know how to check scorecard

HTET 2021:परिणाम जल्द होंगे जारी, जानें- कैसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्डर्ड

HTET 2021: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा या HTET 2021 के परिणाम जारी करेगा। जो उम्मीदवार 18 और 19 दिसंबर, 2021 को परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे...

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 15 Jan 2022 03:52 AM
share Share

HTET 2021: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा या HTET 2021 के परिणाम जारी करेगा। जो उम्मीदवार 18 और 19 दिसंबर, 2021 को परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से परिणाम चेक कर सकेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। HTET परिणाम 2021 haryanatet.in andbseh.org.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। यहां जानें कैसे डाउनलोड करें परिणाम।

HTET 2021 result:  परिणाम आने के बाद, ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2-  ‘HTET RESULT 2021’  सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 3- ‘Result’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5- ‘Sign In’ पर क्लिक करें।

स्टेप 6-  रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इससे पहले, बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर HTET उत्तर कुंजी 2021 जारी की थी। उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था, जिसके लिए अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2021 थी। यह संभावना नहीं है कि परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि HTET 2021 का परिणाम व्यक्तिगत रूप से  जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को इसे लॉगिन पोर्टल से चेक करना

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

हरियाणा के SC और PH उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 55 प्रतिशत हैं। इसके अलावा, हरियाणा के SC और PH को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 60 प्रतिशत हैं। वहीं, हरियाणा के बाहर के SC और PH उम्मीदवारों के पास योग्यता अंक 60 प्रतिशत होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें