Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Happy Teachers Day 2022: guru kumhar shish kumbha h send these Teachers Day special Images and SMS to friends

Happy Teachers' Day 2022 : 'गुरु कुम्हार शिष कुंभ है', शिक्षक दिवस पर इन संदेशों भेजें शुभकामना संदेश

Happy Teachers Day 2022 : गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व को समर्पित शिक्षक दिवस कल सोमवार को मनाया जाएगा। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर यह विशेष दिवस मनाया जाता

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 Sep 2022 11:46 PM
share Share

Happy Teachers Day 2022 : गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व को समर्पित शिक्षक दिवस कल सोमवार को मनाया जाएगा। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर यह विशेष दिवस मनाया जाता है। 5 सितंबर का दिन एक ऐसा दिन होता है जब हम अपने गुरुओं (शिक्षकों) के द्वारा किए गए मार्गदर्शन और ज्ञान के बदले हम उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। भारतीय जीवन-दर्शन में गुरुओं को ईश्वर से भी बढ़कर बताया गया है। 

जैसे -
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागै पाएं ।
बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दिओ बताए।।

कुछ विद्वानों ने तो गुरु को इंसान का जीवन संवारने वाला शिल्पकार बताया है।
जैसे- 
गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि गढ़ि काढ़ै खोट।
अन्तर हाथ सहाय दै, बाहर-बाहर चोट।।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्हीं के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक के तौर पर याद किया जाता है। पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डा. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने 1954 में सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। 

इस मौके कुछ खास Images, शायरी और संदेश दे रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर शेयर कर सकते हैं।

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥
Happy Teachers' Day 2022
 

जो बनाए हमें अच्छा और सच्चा इंसान,
दे सही-गलत की पहचान,
उन शिक्षकों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
Happy Teachers' Day 2022

अज्ञानता को दूर कर, ज्ञान की ज्योति जलाई है,
आप संग रहकर हमने शिक्षा पाई है,
गलत राह पर भटके जब हम,
तो आपने ही हमें सही राह दिखाई है।।
Happy Teachers' Day 2022
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें