BSEB Bihar Board 12th Result 2024 : जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, Direct Link
BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर आज 23 मार्च शनिवार को दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर नतीजों की घोषणा करेंगे।

BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर आज 23 मार्च शनिवार को दोपहर 1.30 बजे जारी हो गया है।
इस वर्ष इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का ऐलान किया। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ आया है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 ( Bihar Board Inter Result 2024 ) बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने के बाद बिहार बोर्ड (बीएसईबी) इंटर के छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराई गई थी। इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें 6.26 लाख लड़कियां और 6.77 लाख लड़के शामिल हैं।
पिछले साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था जिसमें कुल पास प्रतिशत 83.70 फीसदी था। 2023 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों की पास प्रतिशत 96.39 फीसदी और लड़कों की पास प्रतिशत 92.65 फीसदी था। वहीं 2022 में कुल पास प्रतिशत 80.15 फीसदी था। जिसमें लड़कों को पास प्रतिशत 83.39 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 78.04 फीसदी दर्ज किया गया था। साल 2022 में कुल 4,52,171 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 5,10,831 ने द्वितीय श्रेणी और 99,550 ने तृतीय श्रेणी हासिल की थी।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, - biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com पर जाना होगा।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- बीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com
- इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल कोड और रोल नंबर डालें।
- सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
- बीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिहार बोर्ड इंटर के टॉपरों को मिलता है 50 हजार से लेकर एक लाख तक का इनाम
बिहार बोर्ड द्वारा इंटर की मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर बोर्ड द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित होता है। इंटर के हर संकाय के टॉप-पांच विद्यार्थियों को अवॉर्ड मिलता है। इसमें इंटर के तीनों संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र को 75-75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 50-50 हजार रुपये दिये जाते हैं। साथ ही मेधा सूची में शामिल सभी छात्रों को एक-एक लैपटॉप, किंडल और ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।