PSEB 12th Result 2025: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, यहां कर सकेंगे चेक
Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) आज 14 मई 2025 को कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

PSEB Punjab board 12th Result 2025,pseb.ac.in: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) आज 14 मई 2025 को कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) पर दी गई जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा का रिजल्ट आज 14 मई को जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर दोपहर 3 बजे के बाद उपलब्ध होगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परिक्षाए 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 93.04% रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक दर्ज किया गया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.74% रहा था तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 90.74% रहा था।
Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे -
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।