BSEH Exams 2025: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं-11वीं की डेटशीट जारी, 17 फरवरी से होंगी वार्षिक परीक्षाएं
- HBSE 2025 date sheet: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन,हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए डेटशीट को जारी कर दिया है। छात्रों को परीक्षा टाईम टेबल डाउनलोड करने के लिए bseh.org.in पर जाना होगा।

HBSE 9th -11th Date Sheet 2025 Pdf download: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन,हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए डेटशीट को जारी कर दिया है। छात्रों को परीक्षा टाईम टेबल डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
डेटशीट के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा नौवीं परीक्षा 2025 का आयोजन 18 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 10 मार्च 2025 को समापन होगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा 2025 का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे या 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 9वीं परीक्षा 2025 में छात्रों की पहली परीक्षा हिन्दी की होगी। वहीं 10 मार्च 2025 को अंतिम परीक्षा संस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल) और संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) की होगी।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 15 मार्च 2025 को परीक्षाएं समाप्त होंगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा 2025 का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे या 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 11वीं परीक्षा 2025 में छात्रों की पहली परीक्षा इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव की होगी। वहीं 15 मार्च 2025 को अंतिम परीक्षा संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (आर्ष पद्धति गुरुकुल) और संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) विषयों की होगी।
HBSE Board Exams Datesheet 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं की डेटशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको इम्पोर्टेंट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको कक्षा 9वीं या 11वीं टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी।
6. अब आप हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं या 11वीं डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।
7. परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।