Happy Republic Day Wishes , Photo : इन बेस्ट फोटो मैसेज और SMS से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
- Republic Day Wishes , Photos , Messages: पूरा देश 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। आप भी इस राष्ट्रीय पर्व पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए मैसेज से शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Republic Day Wishes , Photos , Messages: आज 26 जनवरी पर देश का हर नागरिक पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह होगा। 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सैन्य ताकत दिखाई देगी। परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता, अखंडता की झलक दिखाई देगी। संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने के चलते यह उत्सव और भी खास हो गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर न सिर्फ राजपथ, बल्कि विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण एवं राष्ट्रगान होता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए मैसेज से शुभकामनाएं भेज सकते हैं-
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आओ झुककर सलाम करें उन्हें
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
ये नफरत बुरी है, ना पालो इसे
दिलों में है नफरत तो निकालो इसे
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका
ये सबका वतन है, बचा लो इसे!!
Happy Republic Day 2025

मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
दें सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझ में जान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2025

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।
Happy Republic Day 2025
ये नफरत बुरी है, ना पालो इसे
दिलों में है नफरत तो निकालो इसे
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका
ये सबका वतन है, बचा लो इसे!!
गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
बिस्मिल अजीमाबादी