Hindi NewsकरियरAssam HSLC Result 2025 OUT, sebaonline.org : असम बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, Direct Link, Toppers लिस्ट

Assam HSLC Result 2025 OUT, sebaonline.org : असम बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, Direct Link, Toppers लिस्ट

Assam SEBA HSLC Result 2025 Live Updates , sebaonline.org : असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Assam HSLC Result 2025 OUT, sebaonline.org : असम बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, Direct Link, Toppers लिस्ट

Assam HSLC Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Fri, 11 Apr 2025 11:41 AM
हमें फॉलो करें

Assam SEBA HSLC Result 2025 Live Updates , sebaonline.org , resultsassam.nic.in , sebaresult.indiaresults.com : असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप ASSEB के जरिए अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 63.98 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जोरहाट के प्रज्ञा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमीशी सैकिया ने 591 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है। उनके क्लासमेट अनिर्बान बरगोहाई 589 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। असम जटिया स्कूल के सप्तर्स्वा बोरदोलोई 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

असम माध्यमिक परीक्षा 2025 (Assam HSLC 2025) रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा। असम 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष असम माध्यमिक रिजल्ट यानी कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। पिछले वर्ष लगभग 4.19 लाख छात्रों ने असम 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले वर्ष असम माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट का पासिंग पर्सेंटेज 75.7 प्रतिशत था। अनुराग दोलोई ने असम कक्षा 10वीं परीक्षा में 593 मार्क्स प्राप्त कर टॉप किया था।

Result Direct Link

11 Apr 2025, 11:39:16 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: SEBA असम 10वीं रिजल्ट में सबसे कम प्रदर्शन करने वाले जिले

Assam HSLC Result 2025 Live: इस साल श्रीभूमि जिले से आने वाले कुल छात्रों में से केवल 47.96 प्रतिशत ही मैट्रिक परीक्षा पास कर पाए हैं। श्रीभूमि सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला है।

श्रीभूमि: 47.96 प्रतिशत

गोलपारा: 51.31 प्रतिशत

होजाई: 52.61 प्रतिशत

धुबरी: 54.89 प्रतिशत

कछार: 51.58 प्रतिशत

11 Apr 2025, 11:34:06 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं कैटेगरी वाइज रिजल्ट

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं कैटेगरी वाइज रिजल्ट

सामान्य: 62.45 प्रतिशत

ओबीसी: 69.64 प्रतिशत

एमओबीसी: 70.78 प्रतिशत

एससी: 58.56 प्रतिशत

एसटी (पी): 71.32 प्रतिशत

एसटी (एच): 65.86 प्रतिशत

टी ट्राइब: 51.89 प्रतिशत

11 Apr 2025, 11:10:44 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: लड़कियों से लड़के आगे

Assam HSLC Result 2025 Live: SEBA असम HSLC रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

लड़कों का पास प्रतिशत: 67.59 प्रतिशत

लड़कियां: 61.09 प्रतिशत

11 Apr 2025, 10:56:34 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: डिस्टिंक्शन, स्टार और लेटर मार्क्स

Assam HSLC Result 2025 Live: डिस्टिंक्शन, स्टार और लेटर मार्क्स

डिस्टिंक्शन, स्टार और लेटर मार्क्स पाने वाले छात्रों की संख्या ये है-

डिस्टिंक्शन: 5,336

स्टार: 16,517

लेटर मार्क्स: 1,68,312

11 Apr 2025, 10:55:58 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: तीसरा टॉपर भी प्रज्ञा अकादमी से

Assam HSLC Result 2025 Live: तीसरा टॉपर भी जोरहाट के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से है। इस स्कूल के अनिरबन बरगोहाई ने 589 अंक हासिल किए हैं।

11 Apr 2025, 10:55:23 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: नूनमाटी के असम जातीय विद्यालय से दूसरा टॉपर

Assam HSLC Result 2025 Live: मैट्रिक परीक्षा का दूसरा टॉपर असम जातीय विद्यालय, नूनमाटी से है। यह एक ऐसा स्कूल है जिसने पहले भी कई बोर्ड परीक्षा टॉपर दिए हैं। इस स्कूल के सप्तार्शवा बोरदोलोई ने 590 अंक हासिल किए और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

11 Apr 2025, 10:54:32 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: जोरहाट की अमिशी सइकिया ने किया टॉप

Assam HSLC Result 2025 Live: जोरहाट के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थी अमीशी सैकिया ने 591 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है। गौरतलब है कि पिछले साल 10वीं की टॉपर भी इसी स्कूल की छात्रा थी।

11 Apr 2025, 10:43:49 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम 10वीं रिजल्ट में टॉप 3 जिले

Assam HSLC Result 2025 Live: टॉप 3 जिले

सिवसागर: 85.55%

डिब्रूगढ़: 81.10%

धेमाजी: 80.64%

11 Apr 2025, 10:42:47 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: डिविजन वाइज रिजल्ट

Assam HSLC Result 2025 Live: कितनों की आई फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन

प्रथम श्रेणी - 89,041

द्वितीय श्रेणी - 1,35,568

तृतीय श्रेणी - 45,862

11 Apr 2025, 10:40:11 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 2,70,471 पास घोषित

Assam HSLC Result 2025 Live: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 4,29,449 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,22,737 विद्यार्थी उपस्थित हुए और 2,70,471 पास घोषित किए गए हैं।

11 Apr 2025, 10:36:37 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड SEBA मैट्रिक 10वीं रिजल्ट 2025 इस बार गिरा

Assam HSLC Result 2025 Live: इस साल असम बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत पिछले साल से काफी कम रहा। पिछले साल के 75.7 प्रतिशत से घटकर 63.98 प्रतिशत रह गया है। छात्रों का पास प्रतिशत 67.59 और छात्राओं का 61.09 प्रतिशत रहा है।

11 Apr 2025, 10:22:33 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम HSLC परिणाम - पिछले दो वर्षों का पास प्रतिशत

Assam HSLC Result 2025 Live: 2024 में कुल पास प्रतिशत 75.7 फीसदी था, और उससे एक साल पहले 2023 में कुल पास प्रतिशत 72.69 फीसदी था।

11 Apr 2025, 10:13:35 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: पिछले साल कितने छात्र उपस्थित हुए थे

Assam HSLC Result 2025 Live: पिछले साल SEBA कक्षा 10 असम बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 4,19,078 छात्र उपस्थित हुए थे। उनमें से कुल 3,17,317 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था।

11 Apr 2025, 09:59:29 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कैसे देखें रिजल्ट

Assam HSLC Result 2025 Live: "मार्क्स शीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को दिए गए स्थान पर अपना रोल और नंबर दर्ज करना होगा। उदाहरण के लिए: यदि रोल B25-0001 है, नंबर 0012 है तो उम्मीदवारों को रोल - B25 0001, और नंबर 0012 दर्ज करना होगा।

11 Apr 2025, 09:53:35 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था

Assam HSLC Result 2025 Live: परीक्षा में कुल 72 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

लड़कों का पास फीसदी 74.71फीसदी और लड़कियों का 70.96 फीसदी रहा था। असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गईं थी।

11 Apr 2025, 09:29:21 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पिछले साल इतने स्टूडेंट्स हुए थे पास

Assam HSLC Result 2025 Live: पिछले साल असम एचएसएलसी 2024 के परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 75.7 फीसदी था। कुल 4,19,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 3,17,317 उत्तीर्ण हुए। शीर्ष प्रदर्शन करने वाली स्ट्रीम साइंस थी, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 90.29 फीसदी था।

11 Apr 2025, 09:27:55 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट टाइम की घोषणा शिक्षा मंत्री ने की

Assam HSLC Result 2025 Live: असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने ट्वीट कर कहा - आज एचएसएलसी परिणाम घोषित किए जाएंगे। समय सारणी इस प्रकार है:

सुबह 8:00 बजे- अधिसूचना जारी होगी।

सुबह 10:15 बजे- प्रेस नोट जारी होगा।

सुबह 10:30 बजे- परिणाम जारी होगा।

11 Apr 2025, 09:26:16 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: किन डिटेल्स को डालने से मिलेगा रिजल्ट

Assam HSLC Result 2025 Live: असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल किया जाता है:

– रोल

– नंबर

11 Apr 2025, 09:25:34 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: किस मोबाइल ऐप पर मिलेगा रिजल्ट

Assam HSLC Result 2025 Live: ASSEB मोबाइल ऐप पर कक्षा 10वीं HSLC रिजल्ट उपलब्ध होगा। ASSEB मोबाइल ऐप को Google Play Store से डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप पर मैट्रिक कक्षा 10 की मार्कशीट देखने के साथ-साथ डाउनलोड करने की सुविधा भी होगी।

11 Apr 2025, 09:24:15 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: sebaonline.org पर मिलेगा रिजल्ट

Assam HSLC Result 2025 Live: असम SEBA मैट्रिक परिणाम डाउनलोड करने के sebaonline.org पर जाएं।

- HSLC/मैट्रिक या कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी डिटेल्स डालें। (रोल और नंबर)

- सबमिट करें और परिणाम देखें।

- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट रखें।

11 Apr 2025, 09:22:33 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: पिछले साल कुल पास प्रतिशत क्या था

Assam HSLC Result 2025 Live: 2024 में SEBA असम मैट्रिक परिणाम का कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था। इस बार देखना होगा रिजल्ट घटता है या बढ़ता है।

11 Apr 2025, 09:19:33 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: असम 10वीं परिणाम देखने के लिए रोल नंबर की होगी जरूरत

Assam HSLC Result 2025 Live: असम HSLC मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

11 Apr 2025, 09:16:48 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: बोर्ड की ऐप से डाउनलोड करें मार्कशीट

Assam HSLC Result 2025 Live: स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप ASSEB के जरिए अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

11 Apr 2025, 09:15:42 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live: इन वेबसाइट से रिजल्ट चेक करें

Assam HSLC Result 2025 Live: इन वेबसाइट से रिजल्ट चेक करें-

sebaonline.org

resultsassam.nic.in

11 Apr 2025, 09:14:15 AM IST

Assam HSLC Result 2025 Live : असम 10th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

Assam HSLC Result 2025 Live : 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonine.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |