Republic Day 2025 Speech: रिपब्लिक डे से जुड़े ये फैक्ट बहुत काम आएंगे आपके भाषण में
देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल हम देश का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास है।

देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल हम देश का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास है।
रिपब्लिक डे वाले दिन विजय चौक से कर्तव्य पथ पर देश की तीनों सेनाएं, इंडियन आर्मी, नैवी, एयरफोर्स, पुलिस और पैरामिलिट्री ग्रुप हजारों दर्शकों को सामने परेड निकालते हैं और हर प्रदेश की झाकियां भी प्रस्तुत की जाती हैं। ऐसा लगता है, मानो सारा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा है। इस मौके पर 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों की झांकियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं। आइए जानतें हैं गणतंत्र दिवस से जुड़े 10 तथ्यों के बारे में। अगर आप कहीं भाषण भी देने जा रहे हैं, तो आप आसान से फैक्ट्स के साथ स्पीच भी दे सकते हैं।
सबसे पहले जानें क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस
आपको बता दें कि भारत ने 15 अगस्त 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य से जब आजादी पाई तो भारत का अपना कोई संविधान नहीं था। इसके बाद 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बना और आधिकारिक तौर पर इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसलिए इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
क्या होता है इस दिन
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, और सभी उपस्थित लोग राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाते हैं। इसके बाद भारतीय सेना द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाती है और फिर शुरू होती है शानदार परेड और सांस्कृतिक झांकी। इसे देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
किसने बनाया संविधान
भारतीय संविधान का निर्माण डॉ. बीआर अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बी.एन. जैसे प्रमुख नेताओं वे किया गया था। तभी से इस दिन को राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।
आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को जब देश के पहले राष्ट्रपति ने इस दिन राष्ट्रीय झंडा फहराया था, तब से ही भारत में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। होता है,
भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पहले मुख्य अतिथि थे।