Share Market Updates 28 March: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 191 अंक लुढ़का
- Share Market: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 191.51 अंक या फिर 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,414.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 72.60 अंक या फिर 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,519.35 पर बंद हुआ है।

Stock Market Updates: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 191.51 अंक या फिर 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,414.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 72.60 अंक या फिर 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,519.35 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 77,766.70 और निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 23,649.20 अंक रहा है।
सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। इंडसइंड बैंक के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, टाइटन के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ कोटक बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर जैसे 10 कंपनियों के शेयर बढ़त बनाने में सफल रहे हैं।
बीएसई में 206 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 344 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। निफ्टी में 98 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 132 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।
12:48 PM Share Market Live Updates 28 March: शेयर मार्केट की गाड़ी तेजी की पटरी से फिर उतर गई है। सेंसेक्स 222 अंकों की गिरावट के साथ 77383 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 58 अंकों के नुकसान के साथ 23533 पर है। आज निफ्टी 23649 के लेवल पर पहुंचने के बाद फिसलकर 23463 तक आ गया था। जबकि, सेंसेक्स 77,766.70 तक चढ़ने के बाद फिलकर 77244 पर आ गया था।
10:45 AM Share Market Live Updates 28 March: अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट की गाड़ी तेजी की पटरी से उतरने के बाद एक बार फिर ग्रीन ट्रैक पर आ गई है। सेंसेक्स 49 अंक ऊपर 77656 पर है। निफ्टी भी 20 अंकों के फायदे के साथ 23612 पर है। एनएसई पर 2691 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हें। इनमें 1886 हरे और 732 लाल निशान पर हैं।
9:45 AM Share Market Live Updates 28 March: अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट की गाड़ी तेजी की पटरी से उतर गई है। सेंसेक्स 255 अंक फिसलकर 77350 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 72 अंकों की गिरावट है। यह 23519 पर आ गया है। सेंसेक्स टॉप लूजर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और टीसीएस हैं।
9:15 AM Share Market Live Updates 28 March: इस महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट की ओपनिंग ग्रीन हुई है। 31 मार्च को ईद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इससे पहले आज अलविदा के दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84 अंकों की बढ़त के साथ 77690 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 8 अंक ऊपर 23600 के लेवल से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की।
Share Market Live Updates 28 March: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, ट्रेड एंड टैरिफ वॉर की आशंका ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा ट्रेड टैरिफ की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिरावट के साथ बंद हुए।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 317.93 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 77,606.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 105.10 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 23,591.95 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान के निक्केई 225 में 1.41 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 1.55 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.54 प्रतिशत गिरा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।

|#+|
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 23,758 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 20 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक निगेटिव शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट
अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.37 प्रतिशत गिरकर 42,299.70 पर आ गया, जबकि S&P 500 0.33 प्रतिशत टूटकर 5,693.31 पर और नैस्डैक 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,804.03 पर बंद हुआ।
ऑटो शेयर फिर लुढ़के
जनरल मोटर्स के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक गिर गए और फोर्ड शेयर की कीमत 3.9 प्रतिशत गिर गई। Aptiv और BorgWarner के शेयर प्रत्येक में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई। टेस्ला के शेयर की कीमत 0.4 प्रतिशत बढ़ी। एप्पल के शेयर की कीमत में 1.05 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि डॉलर ट्री के शेयर में 11 प्रतिशत की उछाल आई।