Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nita ambani will attend india confrence at harvard

हार्वर्ड में अगले साल बोलेंगी नीता अंबानी, इस कॉन्फ्रेंस में लेंगी हिस्सा

  • समाज सेवा, स्पोर्ट्स, कल्चर और शिक्षा के लिए लगातार काम करने वाली नीता अंबानी अगले साल फरवरी के महीने में बोस्टन में होने जा रहे हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी। यह आयोजन 15 और 16 फरवरी को बोस्टन में आयोजित किया जाएगा।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 Dec 2024 04:13 PM
share Share
Follow Us on
हार्वर्ड में अगले साल बोलेंगी नीता अंबानी, इस कॉन्फ्रेंस में लेंगी हिस्सा

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और भारत की दिग्गज शख्सियत नीता अंबानी (Nita Ambani) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। समाज सेवा, स्पोर्ट्स, कल्चर और शिक्षा के लिए लगातार काम करने वाली नीता अंबानी अगले साल फरवरी के महीने में बोस्टन में होने जा रहे हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी। यह आयोजन 15 और 16 फरवरी को बोस्टन में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने जारी बयान में कहा है की नीता अंबानी भारत की प्रभावशाली आवाजों में से एक हैं। उन्होंने 8 करोड़ लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। साथ ही वो लगातार भारत की क्षमता की वकालत दुनियाभर में करती रहती हैं।

नीता अंबानी काफी सक्रिय हैं। उनका कल्चर के साथ-साथ स्पोर्ट्स के साथ लगाव छुपा नहीं है। चाहे वो ओलंपिक हो या फिर क्रिकेट उनकी भूमिका काफी अहम है। रिलायंस फाउंडेशन के जरिए नीता अंबानी एजुकेशन सेक्टर में भी काम कर रही हैं।

क्यों खास है यह कार्यक्रम

हार्वर्ड में होने जा रहे हैं इंडिया कॉन्फ्रेंस अमेरिका में भारत केंद्रित सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली कॉन्फ्रेंस है। यह सालाना कार्यक्रम हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड केनेजी स्कूल मिलकर आयोजित करते हैं। इस कॉन्फ्रेंस में भारत की वैश्विक मुद्दों में भूमिका पर चर्चा होती है। जिसमें पॉलीसीमेकर्स से लेकर लीडर्स तक शामिल होते हैं।

भारत से विश्व तक है इस बार की थीम

इस बार के कार्यक्रम में 80 से अधिक वक्ता चर्चा करेंगे। भारत कैसे अपने विचारों और अविष्कारों के जरिए दुनिया के नरेटिव को प्रभावित कर रहा है। कॉन्फ्रेंस के आयोजकों में से एक आयुष शुक्ला ने कहा, “इंडिया कॉन्फ्रेंस के जरिए भारत की ग्रोथ स्टोरी पर चर्चा करने की कोशिश रहती है। इस साल की थीम ‘भारत से विश्व तक’ है।” वे आगे कहते हैं कि इस थीम के जरिए ना सिर्फ टेक्नोलॉजी की सफलता और डेवलपमेंट ग्रोथ स्टोरी की चर्चा होगी। बल्कि, हमारे सम्पन्न कल्चर, उद्यमिता आदि पर भी फोकस रहेगा।

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें