Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़iit kharagpur has released gate exam schedule result will come on 17th march know when will you give exam of which subject

GATE 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया एग्जाम शिड्यूल, 17 मार्च को आएगा रिजल्ट, जानें कब किसकी परीक्षा 

आईआईटी खड़गपुर ने सोमवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट पांच से 13 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम शेड्यूल gate.iitkgp.ac.in पर...

Sneha Baluni वरीय संवाददाता, पटनाTue, 21 Dec 2021 07:01 AM
share Share

आईआईटी खड़गपुर ने सोमवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट पांच से 13 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम शेड्यूल gate.iitkgp.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। गेट दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। 

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) गेट एग्जाम 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड तीन जनवरी 2022 को जारी होगा। इस बार 29 सब्जेक्ट के लिए गेट का आयोजन किया जाएगा। रिजल्ट 17 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।

कब किसका एग्जाम

- 4 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
- 5 फरवरी 2022 सीएस एंड बीएम, ईईऔर एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 6 फरवरी 2022 इसी, इएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन, सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 11 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
- 12 फरवरी 2022 सीई-1, बीटी, पीएच और इवाई, सीई-2, एक्सईऔर एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 13 फरवरी 2022 एमइ-1, पीई और एआर, एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर - 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें