Hindi Newsबिहार न्यूज़sp order to registered fir on 11 police officer in gopalganj district bihar

अपराधों की जानकारी दिए बिना ही चले गए, बिहार में 11 पुलिसवालों पर FIR; SP का फरमान

  • कहा गया है कि दैनिक प्रतिवेदन व थाना में उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन में पाया गया है कि पूर्व में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी बगैर कांडों का प्रभार सौंप स्थानांतरित होकर दूसरे थाना व दूसरे जिला में चले गए।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कुचायकोट, गोपालगंजMon, 20 Jan 2025 08:36 AM
share Share
Follow Us on
अपराधों की जानकारी दिए बिना ही चले गए, बिहार में 11 पुलिसवालों पर FIR; SP का फरमान

बिहार में एसपी के फरमान पर 11 पुलिस वालों पर केस दर्ज किया गया है। मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट का है। यहां स्थानीय थाने में एसपी के आदेश पर 11 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार के बयान पर उक्त पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

जिसमें कहा गया है कि दैनिक प्रतिवेदन व थाना में उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन में पाया गया है कि पूर्व में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी बगैर कांडों का प्रभार सौंप स्थानांतरित होकर दूसरे थाना व दूसरे जिला में चले गए। इन पदाधिकारियों को कई बार कांडों के प्रभार देने के लिए पत्र दिया गया। बावजूद कांडों का प्रभार नहीं दिया गया। जिससे कई कांडों के अनुसंधान प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट के गोदाम में लूट, सायरन बजा तो डिलेवरी ब्वॉय को सिर में मारी गोली

उक्त जिन पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है उसमें पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, सअनी कृष्णा तिवारी, पुअनि शंभू मांझी, पुअनि रितेश कुमार सिंह, सअनी रामवृक्ष पासवान, सअनि अर्जुन प्रसाद, सअनी अजय कुमार, पुअनि भगवान तिवारी, सअनि विनोद कुमार व पुअनि अंबिका प्रसाद मंडल शामिल हैं। प्राथमिकी की दर्ज होने के बाद मामले का अनुसंधान थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार पटेल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के दीवाने, 5 साल में 8 गुनी हो गई डिमांड
अगला लेखऐप पर पढ़ें