साहित्यकार तैयब हुसैन पीड़ित के निधन से शिक्षा व साहित्य में शोक
ममसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।दार पानी से दुर्गंध आने से आसपास के लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हो गए हैं। एनएच के किनारे बने नाला का निर्माण कार्य

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक, हिन्दी-भोजपुरी के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार, दर्जनों पुस्तक के लेखक, कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक डॉ. तैयब हुसैन पीड़ित के असामयिक निधन से शिक्षा व साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत डॉ. पीड़ित तेरह वर्षों तक भोजपुरी विकास मंडल के सचिव रहे। उन्होंने कई सांस्कृतिक व साहित्यिक संगठनों के विभिन्न पदों को सुशोभित किया। कई राज्य सरकार व साहित्यिक संगठनों ने उनके लेखकीय योगदानों के लिए सम्मानित किया। उनकी स्मृति में जनवादी लेखक संघ सीवान ने एक शोक प्रस्ताव पास कर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. तैयब हुसैन पीड़ित का जन्म सारण जिला के अवतार नगर स्थित मिर्जापुर बसंत में एक साधारण गरीब परिवार में हुआ था।
अपनी मेधा, परिश्रम व ईमानदारी के बल पर साहित्यिक जगत में अपना मुकाम बनाए। उन्होंने अपने भाइयों-बहनों को भी प्रेरित कर उच्च शिक्षा ग्रहण करने में भरपूर योगदान दिया, जो आज ऊंचे पदों पर पदासीन हैं। अपने छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनका अध्यापन शैली सुगम व सुग्राह्र था। उनके विद्यार्थी हमेशा आदर से नाम लेते। शोकसभा में जलेस के राज्य उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शायर कमर सीवानी, सचिव मार्कंडेय, जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज के हिन्दी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. हारुन शैलेन्द्र, डॉ. ब्रज नंदन किशोर, युगल किशोर दूबे, प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव, अरुण कुमार सिंह, प्रो. महमूद हसन अंसारी, अधिवक्ता मणीश प्रसाद सिंह, आयुर्वेदिक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, डॉ. अरविन्द सिन्हा, डॉ. राम सुंदर चौधरी, डॉ. के एहतेशाम, डॉ इल्तेफात अमजदी, साहेब सिंह विजेता, डॉ. संदीप यादव, लोक कवि लाइची हरिराही, विनोद प्रसाद सिन्हा, दीपक कुमार, कमलेश्वर ओझा, शशि कुमार गुप्ता, प्रो. भरत प्रसाद, एसरार अहमद, उपेन्द्र यादव, विक्रमा पंडित विवेकी, अखिलेश पांडेय, एच एन दीक्षित, कन्हैया चौधरी, रविन्द्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जगन्नाथ प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, मजहरुल हक, शोभा कांत तिवारी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, नीरज कुमार यादव व सुजीत कुमार आदि शामिल थे। दूसरी ओर भोजपुरी के साहित्यकार डॉ. सुनील कुमार पाठक, पो. जीतेन्द्र वर्मा, तंग इनायतपुरी, गणेशदत्त पाठक, प्रो. डॉ. अशोक प्रियंवद ने भी उनके निधन के लिए शोक जाहिर करते हुए भोजपुरी साहित्य व सीवान के साहित्य व शिक्षा जगत के लिए क्षति बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।