यूथ कांग्रेस की बैठक में विस चुनाव की तैयारी पर चर्चा
फोटो नं. 12, यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधि।

बीहट,निज संवाददाता। बेगूसराय जिला यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में यूथ कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय चौहान ने कहा कि लोगों को आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत तथा बिहार के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका से अवगत कराकर कार्यकर्ता लोगों को पार्टी सें जोड़ सकते हैं। बूथ कमेटी को सशक्त बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जिला में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं।
सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों से लेकर लोगों के सुख-दुख में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत बेगूसराय में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। मौके पर पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कुमार अन्नू, प्रदेश डेलीगेट रत्नेश कुमार टुल्लू, विनोद महतो, कुशमेश कुमार, राजेश कुमार श्रवण, तेघड़ा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर गौरव कुमार, गोपाल कुमार, अहसन रिजवी, दिनकर, बिट्टू कुमार, मन्नू भारती समेत अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।