Martyr Ram Babu s Body Laid to Rest with Honors in Vasipur Village Bihar भारत माता की जय, वीर रामबाबू अमर रहे के नारों से गूंजा गांव, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMartyr Ram Babu s Body Laid to Rest with Honors in Vasipur Village Bihar

भारत माता की जय, वीर रामबाबू अमर रहे के नारों से गूंजा गांव

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव में बुधवार को शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से पटना से लाया गया। यहा पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 15 May 2025 03:00 PM
share Share
Follow Us on
 भारत माता की जय, वीर रामबाबू अमर रहे के नारों से गूंजा गांव

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव में बुधवार को शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से पटना से लाया गया। यहा पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गांव में किया गया। बुधवार की सुबह ही जम्मू से विशेष विमान से रामबाबू का पार्थिव शरीर पटना लाया गया। जहां दानापुर स्थित हेड क्वार्टर पर गार्ड आफ ऑनर के साथ अन्य राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद बाद सड़क मार्ग से गांव पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। जहां पुलिस सम्मान के साथ प्रशासनिक अफसरों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

जहां सेना के जवानों ने सलामी दी और मातमी धुन बजाया। शहीद के अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा था। लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर रामबाबू अमर रहे... जैसे नारे लगा रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने की प्रशासन सजग दिखा। सदर एसडीओ सुनील कुमार व सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, जीबी नगर थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल मुस्तैद दिखे। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अमितेश कुमार सहित सांसद विजय लक्ष्मी सहित विधायक, पूर्व विधायक व सांसद मौके पर पहुंचे थे। गांव के ही श्मशान में गार्ड ऑफ ऑनर के लिये स्थान चयन किया गया था। जहां अंत्येष्टि स्थल तक की व्यवस्था की गई थी। वसिलपुर गांव के खेत-खलिहान से हाथ में तिरंगा लिए चल पड़े लोग गांव में शहीद का पार्थिव शरीर जब आया। वसिलपुर गांव के खेत-खलिहानों में लोग हाथ में तिरंगा लेकर रामबाबू को एक झलक देखने के लिए दौड़ पड़े। सभी भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। युवाओं में गजब का जोश दिखा। युवाओं का कहना था कि सरकार हमें छूट दे तो हम सीमा पर जाकर पाकिस्तान को जवाब देने को तैयार है। वसिलपुर गांव में आने वाली सभी सड़कें जाम दिखीं। सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। सभी लोग अपने शहीद का शव देखने के लिए पहंचे हुए थे। सभी राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता के साथ- साथ बड़ी संख्या में समाज सेवी व आम ग्रामीण के अलावा महिलाएं भी पहुंची हुई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।