Protests Erupt in Madhya Pradesh as Samir Kumar Leads Effigy Burning of Minister Vijay Shah जन सुराज नेता ने भाजपा के मंत्री का फूंका पुतला, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsProtests Erupt in Madhya Pradesh as Samir Kumar Leads Effigy Burning of Minister Vijay Shah

जन सुराज नेता ने भाजपा के मंत्री का फूंका पुतला

(पेज पांच)पर आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसे घटिया किस्म के लोगों की इतनी हिम्मत कैसे हो जाती है, जो देश की सेना पर ऐसे बयान देने के बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 16 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
जन सुराज नेता ने भाजपा के मंत्री का फूंका पुतला

डेहरी, एक संवाददाता। आंबेडकर चौक पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर कुमार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरेशी पर पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान का कड़ा विरोध दर्ज करते हुए जुलूस निकालकर पुतला दहन किया। कर्पूरी चौक से मुख्य बाजार होते हुए पार्टी कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंचे। जहां मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समीर कुमार ने विजय शाह के बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसे घटिया किस्म के लोगों की इतनी हिम्मत कैसे हो जाती है, जो देश की सेना पर ऐसे बयान देने के बाद भी मंत्री पद पर बने रहते हैं।

देश की सेना किसी जाति और धर्म की नही होती वो देश की होती है। लोगों ने आक्रोश के साथ भाजपा के मंत्री का पुतला फूंका। मौके पर हाफिज राजधानी, बबलू खान, अख्तर अंसारी, इमरान खान, संजय कुमार, हाफिज राजधानी, जावेद आलम, रियाज़ अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।