Uttar Pradesh State Arm Wrestling Championship Bilthara Road Players Shine स्वर्ण, रजत और कांस्क पदक जीत बढ़ाया जिले का मान, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsUttar Pradesh State Arm Wrestling Championship Bilthara Road Players Shine

स्वर्ण, रजत और कांस्क पदक जीत बढ़ाया जिले का मान

Balia News - नेहरू युवा केंद्र द्वारा लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में बिल्थरारोड के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। अरुण राजभर ने 55 किलोग्राम में स्वर्ण,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 17 May 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
स्वर्ण, रजत और कांस्क पदक जीत बढ़ाया जिले का मान

बिल्थरारोड। नेहरू युवा केंद्र की ओर से लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता बुधवार और गुरुवार को आयोजित हुइ। इसमें जिले के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीत कर श्रेष्ठता सिद्ध की। आयोजन समिति के सचिव रत्नेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें बलिया के अरुण राजभर ने जूनियर बालक 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं सिद्धांत कुमार ने रजत पदक व सुमंत कुमार ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसमें दो खिलाड़ी पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम का हिस्सा बनेंगे।

प्रशिक्षक उदित राज गुप्त एवं राज्य स्तरीय रेफरी और अर्शिल अयाज ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।