Jitan Ram Manjhi Advocates Education Equality for National Development in Bihar शिक्षा में समानता के बगैर देश की उन्नति असंभव : मांझी, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsJitan Ram Manjhi Advocates Education Equality for National Development in Bihar

शिक्षा में समानता के बगैर देश की उन्नति असंभव : मांझी

शाहपुर पटोरी में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शिक्षा की समान व्यवस्था के बिना देश का विकास असंभव है। उन्होंने जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाने और अमीर-गरीब के बीच की खाई को पाटने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 4 May 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षा में समानता के बगैर देश की उन्नति असंभव : मांझी

शाहपुर पटोरी। जब तक देश में शिक्षा की समान व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक देश का विकास असंभव है। हमारी पार्टी जाति- धर्म की खाई को पाटकर अमीर-गरीब के भेदभाव को मिटाना चाहती है। उक्त बातें शनिवार को पटोरी प्रखंड के मालपुर में आयोजित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के साथ मालपुर में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सह मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। जिसमें वैशाली जिले के बड़े व्यवसायी सह समाजसेवी बीके सिंह ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्रित्व काल में जो भी निर्णय लिए गए थे उसे विस व लोस के माध्यम से पूरा करेंगे। बीते 78 वर्षों में जो विकास के कार्य नहीं हुऐ उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा बिजली, सड़क, विधि-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ की गई। हम सत्ता में आए तो शिक्षा में समानता लाएंगे। संसार में दो ही जाति है अमीर और गरीब। हम इसे पाटने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। सरकार की योजनाओं में एस्टीमेट घोटाला होता है। खर्च से कई गुना अधिक का एस्टीमेट तैयार होता है और तब भी गुणवत्ता नहीं होती है। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आम अवाम मोर्चा जाति-धर्म में नहीं बल्कि गरीबों के प्रति अपना विश्वास रखता है। हम गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं। उनकी उन्नति ही हमारा संबल है। बीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन हम के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर ने किया। हम (सेक्युलर) पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह समाजसेवी बीके सिंह के मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, राजेश रंजन, इंजी नंदलाल मांझी, केदार नाथ चौधरी, हसन इकबाल, संजय शुक्ला, आरके दत्ता, रुपेश कुमार, राजेश कुमार, जगन्नाथ ठाकुर, मनोज सदा, आकाश कुमार, अर्जुन सदा, धर्मेंद्र ठाकुर, गणेश राम आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।